बदल गया अजय देवगन की बेटी न्यासा का लुक, फोटोशूट में दिख रही हैं बेहद ही खूबसूरत
दरअसल इससे पहले तक न्यासा बेहद ही सिंपल अवतार में दिखाई देती रही हैं. ये एक तरह से उनका मेकओवर है.
बॉलीवुड स्टार्स की तरह उनके बच्चे भी सोशल मीडिया पर काफी फेमस होते हैं. यही कारण है कि पैपराजी की नजर सेलेब्स के साथ उनके बच्चों पर भी होती है. अजय देवगन (Ajay Devgn) और काजोल (Kajol) की तरह उनकी बेटी न्यासा (Nysa) और बेटे युग (Yug) भी खबरें बनाते रहते हैं. ऐसे में अब न्यासा एक बार फिर सभी की जुबान पर छाई हुई हैं. दरअसल काजोल ने अपने सोशल मीडिया पर न्यासा ने बेहद ही ग्लैमरस तस्वीरें पोस्ट की है. जिसमें न्यासा की खूबसूरती देखते ही बन रही है.
न्यासा को इस लुक में देखना काफी खास है. दरअसल इससे पहले तक न्यासा बेहद ही सिंपल अवतार में दिखाई देती रही हैं. ये एक तरह से उनका मेकओवर है. जहां न्यासा गोल्डन कलर की इंडियन ड्रेस में दिखाई दी. इस तस्वीर में न्यासा में काजोल की भी झलक दिखाई दे रही है. इसके साथ ही न्यासा की कमाल की हंसी इस फोटो में चार चांद लगा रही है. यह भी पढ़े: शाहरूख खान के साथ फिल्मों में काम नहीं करना चाहती हैं काजोल? एक्ट्रेस ने खुद बताई सच्चाई
न्यासा की इस तस्वीर को देखने के बाद तमाम लोग उनके इस फोटो की तारीफ़ कर रहे हैं. हालांकि न्यासा कई बार सोशल मीडिया पर ट्रोलर के निशाने पर भी रह चुकी हैं. जिसके चलते काजोल और अजय देवगन तक को मीडिया में आकर सफाई देनी पड़ी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 12, 2020 03:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

