बॉलीवुड

लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग के लिए अमृतसर पहुंचे आमिर खान, सेट पर ही मनाएंगे अपना 55वां जन्मदिन

हर वर्ष आमिर खान अपने जन्मदिन के अवसर पर अपने घर के नीचे प्रशंसकों और मीडिया के साथ केक काट कर जश्न मनाते आए हैं. लेकिन इस बार उन्होंने ने लाल सिंह चड्ढा के अगले चरण की शूटिंग के लिए अमृतसर का रुख कर लिया है.

लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग के लिए अमृतसर पहुंचे आमिर खान, सेट पर ही मनाएंगे अपना 55वां जन्मदिन
आमिर खान (Photo Credits: Instagram)

हर वर्ष आमिर खान (Aamir Khan) अपने जन्मदिन के अवसर पर अपने घर के नीचे प्रशंसकों और मीडिया के साथ केक काट कर जश्न मनाते आए हैं. लेकिन इस बार उन्होंने ने 'लाल सिंह चड्ढा (Lal Singh Chaddha) के अगले चरण की शूटिंग के लिए अमृतसर (Amritsar) का रुख कर लिया हैये भी पढ़ें: कोरोना का कहर: आमिर खान ने Video मैसेज जारी करके बढ़ाया फैंस का हौंसला, कहा- दुआ करूंगा सब कुछ जल्द ठीक हो जाए

फिल्म इस साल के अंत में क्रिसमस पर रिलीज होगी और दर्शकों के सामने एक सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्ट पेश करने के लिए टीम कोई कसर नहीं छोड़ रही है. 'लाल सिंह चड्ढा' अपनी घोषणा के बाद से ही खूब सुर्खियां बटोर रही है और यह हॉलीवुड क्लासिक 'फॉरेस्ट गंप' (Forest Gump) का आधिकारिक रीमेक है.

 

View this post on Instagram

 

Sat Sri Akaal ji, myself Laal...Laal Singh Chaddha.🙏

A post shared by Aamir Khan (@_aamirkhan) on

इससे पहले वेलेंटाइन डे के मौके पर, आमिर ने फिल्म से अपनी को-स्टार करीना कपूर (Kareena Kapoor) का फर्स्ट लुक जारी किया था. फिल्म को पूरे भारत में 100 अलग-अलग स्थानों पर शूट किया जाएगा.

फिल्म 'लाल सिंह चढ्ढा' अतुल कुलकर्णी (Atul Kulkarni) द्वारा लिखित व अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित की जाएगी है और इसे वायाकॉम18 स्टूडियोज और आमिर खान प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित किया जाएगा. फिल्म इस साल 2020 की क्रिसमस के अवसर पर रिलीज होने के लिए तैयार है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 12, 2020 10:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).