असीम रियाज और हिमांशी खुराना के गाने का फर्स्ट लुक आया सामने, एक दूसरे के प्यार में डूबा दिखाई दिया ये जोड़ा
होली के पहले ही असीम रियाज का एक गाना मेरे अंगने में बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नाडिज के साथ रिलीज हुआ था. इस गाने ने आते ही यूट्यूब पर हंगामा मचा दिया.
बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) से शुरू हुई असीम रियाज (Asim Riaz) और हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) की दोस्ती कब प्यार में बदल गई. इसका अंदाजा इन दोनों को नहीं हुआ. आज शो खत्म हो चुका है और दोनों एक दूसरे के प्यार में डूबे दिखाई दे रहे हैं. असीम और हिमांशी के आए दिन नए नए फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आते रहते हैं. ऐसे में दोनों का मच अवेटेड म्यूजिक एल्बम अब रिलीज होने जा रहा है. जिसकी पहली झलक हिमांशी खुराना ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. जो इनके फैन्स के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है.
इस पोस्टर में असीम और हिमांशी एक दूसरे में खोए हुए दिखाई दे रहे हैं. जबकि उनके पीछे राजस्थानी गेटअप में लोग दिखाई दे रहे हैं. गाने का नाम है ‘काला सोहना नहीं’. इस गाने को बोल दिए नेहा कक्कड़ ने जबकि लिरिक्स लिखा है बाबू ने. आप भी देखिए इस ख़ास पोस्टर.
आपको बता दे कि होली के पहले ही असीम रियाज का एक गाना मेरे अंगने में बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नाडिज के साथ रिलीज हुआ था. इस गाने ने आते ही यूट्यूब पर हंगामा मचा दिया. महज 24 घंटे में इस गाने को 16 मिलियन व्यूज मिल गए. ऐसे में अब हिमांशी और असीम के इस गाने से भी लोगों को काफी उम्मीदें हैं. जो 19 मार्च को रिलीज होने जा रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 12, 2020 11:11 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

