Asim Riaz- Himanshi Khurana Separation: आसिम रियाज और हिमांशी खुराना का हुआ ब्रेकअप, धर्म की वजह से अलग हुए रास्ते
बिग बॉस 13 की मशहूर जोड़ी आसिम रियाज और हिमांशी खुराना का चार साल का रिश्ता खत्म हो गया है. दोनों ने अपनी-अपनी धार्मिक मान्यताओं के चलते अपनी राहें एक-दूसरे से अलग कर ली हैं.
Asim Riaz- Himanshi Khurana Separation: रियलिटी शो (Reality Show) बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) की मशहूर जोड़ी आसिम रियाज (Asim Riaz) और हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) की राहें एक-दूसरे से अलग हो गई हैं. चार साल तक रिलेशनशिप (Relatioship) में रहने के बाद दोनों का रिश्ता अब खत्म हो गया है और उनके ब्रेकअप (Break Up) की खबर से फैन्स काफी निराश हो गए हैं. हिमांशी खुराना ने सोशल मीडिया पोस्ट (Social Media Post) के जरिए आसिम रियाज के साथ अपने ब्रेकअप की खबर फैन्स के साथ शेयर की है. हिमांशी की मानें तो दोनों ने अलग-अलग धार्मिक मान्यताओं की वजह से अपनी राहें हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूसरे से अलग कर ली हैं.
हिमांशी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है- हां, अब हम साथ नहीं हैं, हमने जो भी समय एक साथ बिताया, वह काफी शानदार रहा है, लेकिन अब हमारा साथ खत्म हो गया है. हमारी रिलेशनशिप जर्नी बहुत अच्छी रही और अब हम अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ रहे हैं. अपने-अपने धर्मों का सम्मान करते हुए हम अपनी विभिन्न धार्मिक मान्यताओं के लिए अपने प्यार का त्याग कर रहे हैं. हमारे मन में एक-दूसरे के लिए कोई शिकायत नहीं है. हम आपसे हमारी प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील करते हैं... हिमांशी. यह भी पढ़ें: Asim Riaz On Umrah: आसिम रियाज़ अपने भाई उमर रियाज़ के साथ उमराह के लिए मक्का हुए रवाना, देखें वीडियो
आसिम रियाज और हिमांशी खुराना का हुआ ब्रेकअप
— Himanshi khurana (@realhimanshi) December 6, 2023
गौरतलब है कि आसिम रियाज द्वारा हिमांशी को बर्थडे पर विश न किए जाने के बाद से ही दोनों के ब्रेकअप की खबरें सामने आने लगी थीं और अब हिमांशी ने अपने पोस्ट के जरिए ऑफिशियली जाहिर कर दिया है कि दोनों ने अपनी राहें अलग कर ली हैं. आपको बता दें कि 'बिग बॉस 13' के घर में दोनों का प्यार परवान चढ़ा था. इतना ही नहीं हिमांशी ने आसिम के लिए अपने बॉयफ्रेंड से 9 साल पुराना रिश्ता भी खत्म कर लिया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 06, 2023 09:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

