बॉलीवुड

कंगना रनौत पर कमेंट कर मुश्किल में पड़े डायरेक्टर अहमद खान ने अब एक्ट्रेस को बताया ‘लेडी बागी’

अहमद ने विवाद के बाद कंगना पर बयान जारी करते हुए कहा कि कंगना रनौत एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं और भविष्य में मैं उनके साथ काम भी करना चाहूंगा.

कंगना रनौत पर कमेंट कर मुश्किल में पड़े डायरेक्टर अहमद खान ने अब एक्ट्रेस को बताया ‘लेडी बागी’
कंगना रनौत और अहमद खान (Image Credit: Instagram)

डायरेक्टर अहमद खान (Ahmed Khan) कल तब मुश्किल में पड़ गए जब उन्होंने एक वेबसाईट पर कंगना रनौत (Kangana Ranaut)की फिल्म मणिकर्णिका को फ्लॉप कह दिया. अहमद ने कहा कि कंगना ने मणिकर्णिका को बहुत बड़े स्केल पर बनाया लेकिन फिल्म फ्लॉप हो गई और मेकर्स को काफी नुकसान उठाना पड़ा. जिसका नतीजा हुआ कि उनकी अगली फिल्म धाकड़ अब डब्बा बंद हो गई है. अहमद के इस बयान को सुनते ही कंगना की बहन रंगोली चंदेल भड़क गई. जिसके बाद उन्होंने अहमद को आड़े हाथ लेना शुरू कर दिया. रंगोली ने ट्विटर पर एक बाद एक अहमद के खिलाफ कई बातें कही. तो वहीं धाकड़ के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर ने भी अहमद के इस बात को गलत बताया.

जिसके बाद अहमद ने एक बार फिर इस पूरे मामले पर सफाई दी है. उन्होंने कंगना पर बयान जारी करते हुए कहा कि कंगना रनौत एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं और भविष्य में मैं उनके साथ काम भी करना चाहूंगा. कंगना की तारीफ में अहमद ने कहा कि वो लेडी बागी हैं. वो एक्शन के मामले में भी काफी कमाल की हैं. धाकड़ का ट्रेलर देखने के बाद मेरे रोंगटे खड़े हो गए थे.

अहमद के इस बयान के बाद अब माना जा रहा है कि पूरा मामला शांत हो गया है. वैसे आपको बता दे कि अहमद खान की फिल्म बागी 3 बीते शुक्रवार ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. इस फिल्म ने 5 दिन में 75 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 12, 2020 09:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).