बॉलीवुड

Baaghi 3 Box Office Collection: होली के मौके पर दिखा टाइगर श्रॉफ का दम, फिल्म की कमाई में आया जबरदस्त उछाल

होली के मौके पर एक बार फिर फिल्म की कमाई में बड़ा इजाफा देखने को मिला है. बागी 3 की कुल कमाई 75 करोड़ के पार हो चुकी है.

Baaghi 3 Box Office Collection: होली के मौके पर दिखा टाइगर श्रॉफ का दम, फिल्म की कमाई में आया जबरदस्त उछाल
टाइगर श्रॉफ (Photo Credits: Twitter)

टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की फिल्म बागी 3 के पांचवे दिन का कलेक्शन भी सामने आ चुका है. फिल्म की कमाई में अब जबरदस्त उछाल देखने को मिला है. दरअसल पहले वीकेंड में 50 करोड़ से अधिक की कमाई करने वाली फिल्म बागी 3 के चौथे दिन काफी गिरावट देखने को मिली. लेकिन होली के मौके पर एक बार फिर फिल्म की कमाई में बड़ा इजाफा देखने को मिला है. जानकारी के मुताबिक ने होली के मौके पर 14 करोड़ से अधिक की कमाई की है.

ट्रेड पंडित तरण आदर्श ने बताया कि 5वें दिन बागी 3 के कलेक्शन में काफी उछाल आया है. होली फेस्टिवल के चलते सिनेमाघरों में भीड़ रही. जिसका नतीजा हुआ कि फिल्म ने 14.05 करोड़ की कमाई की है. ऐसे में फिल्म का कुल बिजनेस अब 76.94 करोड़ हो चुका है. यह भी पढ़े: Baaghi 3 Full Movie in HD Leaked on TamilRockers & Telegram Links for Free Download and Watch Online: लीक के चलते क्या टाइगर श्रॉफ की फिल्म के कमाई पर पड़ेगा असर?

आपको बता दे कि टाइगर श्रॉफ की इस फिल्म को क्रिटिक्स से बहुत अच्छे रिव्यू नहीं मिले हैं. इसके साथ ही देश में फैले कोरोना वायरस के भय ने भी काफी लोगों को थियेटर से दूर रखा है. इन सबके बावजूद बागी 3 की कमाई बताती है कि दर्शकों का प्यार फिल्म पर बना हुआ है. जिसके चलते फिल्म ने 5 दिन में 75 करोड़ से उपर की कमाई कर ली है. फिल्म का अगला लक्ष्य 100 करोड़ क्लब में शामिल होने का है. फिल्म के लिए ये मंजिल भी आसानी से पूरी होती दिखाई दे रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 11, 2020 12:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).