बॉलीवुड

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में पहुंची दिया मिर्जा हुई इमोशनल, फूट-फूटकर रोते हुए आई नजर (Video)

दिया मिर्जा ने बताया कि देर रात 3 बजे जब कोबी ब्रायंट के मौत की खबर सामने आई तो वो काफी इमोशनल हो गई.

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में पहुंची दिया मिर्जा हुई इमोशनल, फूट-फूटकर रोते हुए आई नजर (Video)
दिया मिर्जा (Image Credit: ANI)

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिया मिर्जा (Dia Mirza) का अब एक वीडियो सामने आया है. जिसमें वो फूट-फूटकर रोते हुए नजर आ रही हैं. दरअसल दिया मिर्जा का ये रूप दिखाई दिया जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल (Jaipur Literature Festival) में. जहां वो क्लाइमेट चेंज (Climate Change) के मुद्दे पर बात करने पहुंची थी. असल में दिया मिर्जा के इमोशनल होकर रोने की वजह थी मशहूर बास्केटबॉल खिलाड़ी कोबी ब्रायंट की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में हुई मौत. दरअसल नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन (NBA) के महान प्लेयर कोबी ब्रायंट (Kobe Bryant) की लॉस एंजिलिस में हुए हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई. 41 वर्षीय कोबी ब्रायंट के साथ इस दुर्घटना में उनकी 13 वर्षीय बेटी गियाना की भी मौत हो गई. इस घटना के दौरान हेलीकॉप्टर में 9 लोग सवार थे जिसमें से कोई भी जिंदा नहीं बचा. उनकी इस मौत का पूरी दुनिया में गम मनाते हुए देखा गया.

ऐसे में दिया मिर्जा जब मीडिया के सामने आई तो एक समय पर वो बेहद इमोशनल हो गई और रोने लगी. दिया मिर्जा ने बताया कि देर रात 3 बजे जब कोबी ब्रायंट के मौत की खबर सामने आई तो वो काफी इमोशनल हो गई. उनके मौत की खबर के बाद उनका ब्लड प्रेशर कम था. हमें अलग अलग बातें परेशान करती रहती हैं. हम हर जगह अपने इमोशन जाहिर नहीं करते.

इसके साथ ही इस मौके पर दिया मिर्जा ने क्लाइमेट चेंज पर भी लंबी चौड़ी बात की और इसे बचाने पर जोर दिया.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 28, 2020 10:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).