Bigg Boss 13: हिमांशी खुराना को देख झूम उठे असीम रियाज, प्यार का इजहार करते हुए शादी के लिए किया प्रपोज
हिमांशी खुराना के अलावा घर में आरती सिंह के लिए उनकी भाभी कश्मीरा शाह, सिद्धार्थ शुक्ला के लिए विकास गुप्ता, रश्मि देसाई के लिए देवोलीना भट्टाचार्जी भी एंट्री करते दिखाई देंगे.
बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) का फिनाले आने में अब कुछ दिन ही बचे हैं. ऐसे में कंटेस्टेंटस घर में बचे रहने के लिए जी जान से जुटे पड़े हैं. इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए शहनाज गिल, सिद्धार्थ शुक्ला, आरती सिंह और विशाल आदित्य सिंह नॉमिनेट हो चुके हैं. ऐसे में अब घर में कई नए सदस्यों की एंट्री हो रही है जो अपने फेवरेट को सपोर्ट करने आ रहे हैं. ऐसे में असीम रियाज को सपोर्ट करने के लिए घर में एंट्री हुई है हिमांशी खुराना की. दरअसल हिमांशी के घर में आने की खबर काफी पहले से रही है. लेकिन जैसे ही हिमांशी ने घर में एंट्री की उन्हें देखकर असीम खुशी से झूम उठे.
बिग बॉस के प्रीव्यू में असीम की यही खुशी देखने को मिली हैं. जहां सभी घर वाले एक साथ बैठे रहते हैं. तभी टीवी स्क्रीन पर हिमांशी खुराना दिखाई देते हैं. जिसे देखकर असीम खुशी से फुले नहीं समाते हैं. जिसके बाद हिमांशी घर में एंटर होती हैं. जहां दोनों एक दूसरे को गले लगाते हैं. जिसके बाद असीम हिमांशी से अपने प्यार का इजहार करते दिखाई देते हैं. तो वहीं हिमांशी भी उनके प्यार को एक्सेप्ट कर लेती हैं. लेकिन असीम यही नहीं रुकते हैं वो घुटने पर बैठकर हिमांशी को शादी के प्रपोज कर देते हैं. इसके अलावा आरती सिंह के लिए उनकी भाभी कश्मीरा शाह और सिद्धार्थ शुक्ला के लिए विकास गुप्ता सपोर्ट करने घर में पहुंचे हैं.
बिग बॉस के घर में असीम रियाज के मजबूत कंटेस्टेंट बनकर उभरे हैं. घर के बाहर उनकी जबरदस्त फैन फॉलोविंग हैं. ट्विटर पर आए दिन फैंस असीम को सपोर्ट कर उन्हें टॉप ट्रेंड्स में ले आते हैं. असीम की इसी पॉपुलारिटी को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार के खिताब को जीतने के प्रमुख दावेदारों में से एक है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 28, 2020 09:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

