दिल्ली हिंसा: पीएम मोदी ने की जनता से की अपील, ट्वीट कर कहा- शांति का बहाल होना अहम
उत्तर पूर्वी दिल्ली में पिछले चार दिनों से फैली हिंसा के कारण दहशत का माहौल है. इस बीच सीलमपुर, जाफराबाद, मौजपुर, कबीरनगर, विजयपार्क आदि इलाकों में पुलिस गस्त बढ़ा दी गई है. वहीं उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसक घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की. उन्होंने ट्वीट कर कहा, मैं दिल्ली में रहने वाले अपने भाइयों-बहनों से हर वक्त शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील करता हूं. शांति तथा सौहार्द हमारे चरित्र का केंद्र हैं. शांति बहाल हो ताकि जल्दी से जल्दी सामान्य माहौल की वापसी हो. पीएम मोदी का ट्वीट उस वक्त आया जब कांग्रेस की अध्यक्ष ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा.