बिग बॉस 13 कंटेस्टेंट असीम रियाज को देख क्रेजी हुए फैंस, मिलने के लिए किया चलती कार का पीछा (Video)
असीम रियाज बिग बॉस के अब तक के सीजन के सबसे पॉपुलर कंटेस्टेंटस में एक हैं. जिसका नजारा घर के बाहर भी खूब देखने को मिल रहा है.
बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) कंटेस्टेंट असीम रियाज (Asim Riaz) की शो में एंट्री भले ही एक मॉडल के तौर पर हुई हो लेकिन शो के खत्म होने तक उनकी पहचान एक स्टार के तौर पर होने लगी है दरअसल घर में रहते हुए असीम ने शानदार खेल दिखाया. जिसके चलते घर के बाहर उनकी जबरदस्त फैन फॉलविंग (Fan Following) हो गयी. नतीजा ये रहा कि वो बिग बॉस के फाइनल तक में पहुंचे इतना ही नहीं फाइनल में उनका मुकाबला टीवी इंडस्ट्री के बड़े स्टार सिद्धार्थ शुक्ला के साथ हुआ. दोनो के बीच हुई इस कड़ी टक्कर में भले ही सिद्धार्थ शुक्ला ने बाजी मारी हो लेकिन फैन फॉलविंग के मामले में असीम सिद्धार्थ से जरा भी पीछे नही रहे. सोशल मीडिया पर तो असीम आये दिन ट्रेंड करते रहते थे. असीम के लिए फैन्स की ये दीवानगी अब घर के बाहर भी देखने को मिल रही है.
सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है. जिसमें 2 क्रेज़ी फैन्स उनकी कार का पीछा करते नजर आए. जिसके बाद असीम ने खुद कार रोक कर दोनो से मुलाकात की और उन्हें समझा कर वापस भेज दिया. आप भी देखिये सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 26, 2020 02:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

