बॉलीवुड

Baaghi 3: गर्लफ्रेंड दिशा पटानी की Photo शेयर कर टाइगर श्रॉफ ने लिखा- Do You Love Me

इस फोटो में दिशा ने ब्लैक कलर की बिकिनी पहन रखी हैं. जबकि बाकी डांसर ने अपने हाथों से उनका लुक छिपाने की कोशिश की है. लेकिन इसमें दिशा का हॉट लुक देखते ही बन रहा है.

Baaghi 3: गर्लफ्रेंड दिशा पटानी की Photo शेयर कर टाइगर श्रॉफ ने लिखा- Do You Love Me
दिशा पटानी (Image Credit: Instagram)

टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) और दिशा पटानी (Disha Patani) के प्यार के किस्से हर जगह फेमस है. ऐसे में अब टाइगर श्रॉफ ने अपनी गर्लफ्रेंड की बेहद ही ग्लेमर्स तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि Do You Love Me. दरअसल टाइगर की फिल्म बागी 3 (Baaghi 3) रिलीज होने जा रही हैं. फिल्म के ट्रेलर और गानों को फैंस से बेशुमार प्यार मिल रहा है. फिल्म टाइगर संग श्रद्धा कपूर नजर आने जा रही है. हालांकि फिल्म टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा के साथ दिशा पटानी भी नजर आने जा रही हैं. फिल्म में दिशा का एक धमाकेदार गाना भी है. ऐसे में टाइगर ने फिल्म के इस गाने से एक बेहद ही खूबसूरत तस्वीर शेयर की है. जिसमें दिशा का हॉट लुक देखने को मिल रहा है.

ऐसे में टाइगर ने दिशा के इसी गाने से उनका लुक सामने लाते हुए फोटो शेयर की और लिखा कि 'डू यू लव मी है सवाल, सुनो गाना ये कमाल, मच जाएगा धमाल, जब तू नाचे मेरे नाल.'

इस फोटो में दिशा ने ब्लैक कलर की बिकिनी पहन रखी हैं. जबकि बाकी डांसर ने अपने हाथों से उनका लुक छिपाने की कोशिश की है. लेकिन इसमें दिशा का हॉट लुक आगे कहानी बयान कर रहा है. हालांकि इस गाने में दिशा संग टाइगर भी अपने नच का दम दिखाते दिखाई देंगे या नहीं ये तो अभी नहीं पता चला है.

वैसे आपको बता दे कि बागी 2 में टाइगर श्रॉफ संग दिशा पटानी का ही जलवा देखने को मिला था. लेकिन इस बार फिर श्रद्धा कपूर नजर आने जा रही है जो फिल्म के पहले पार्ट का भी हिस्सा रह चुकी हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 26, 2020 12:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).