क्रिकेट

Who Is Medhavi Bidhuri? महिला दिल्ली प्रीमियर लीग में छा गईं '6-7 गर्ल' मेधावी बिधूड़ी, वायरल सेलिब्रेशन ने रातोंरात बना दिया इंटरनेट सेंसेशन

मेधावी बिधूड़ी ने 2025 में महिला दिल्ली प्रीमियर लीग के पहले सीजन में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज का प्रतिनिधित्व किया था. फाइनल मुकाबले में उन्होंने 26 रन देकर 3 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया था. मौजूदा सीजन में वह सेंट्रल दिल्ली क्वींस की ओर से खेल रही हैं और लगातार अच्छे प्रदर्शन के जरिए अपनी पहचान मजबूत कर रही हैं.

Who Is Medhavi Bidhuri? महिला दिल्ली प्रीमियर लीग में छा गईं '6-7 गर्ल' मेधावी बिधूड़ी, वायरल सेलिब्रेशन ने रातोंरात बना दिया इंटरनेट सेंसेशन

Who Is Medhavi Bidhuri: भारतीय घरेलू क्रिकेट की उभरती हुई खिलाड़ी मेधावी बिधूड़ी इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा में हैं. महिला दिल्ली प्रीमियर लीग (WDPL) के एक मुकाबले में विकेट लेने के बाद उनके अनोखे '6-7' सेलिब्रेशन ने इंटरनेट पर धूम मचा दी. इसके बाद फैंस ने उन्हें '6-7 गर्ल' का नाम दे दिया. इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर कई यूजर्स उनकी तुलना बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी से भी कर रहे हैं. Asian Games 2026 Cricket Full Schedule: गोल्ड बचाने उतरेगी टीम इंडिया, सामने आया पूरा क्रिकेट शेड्यूल, जानें कब और किससे होगी टक्कर

क्यों वायरल हो रही हैं मेधावी बिधूड़ी?

मेधावी बिधूड़ी ने महिला दिल्ली प्रीमियर लीग में सेंट्रल दिल्ली क्वींस की ओर से खेलते हुए साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज के खिलाफ मुकाबले में 16वें ओवर में निशिका सिंह का विकेट लिया. विकेट लेने के बाद उन्होंने अपने हाथों से 6 और 7 का इशारा करते हुए खास अंदाज में जश्न मनाया. यह वीडियो देखते ही देखते इंस्टाग्राम और एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर वायरल हो गया. लाखों लोगों ने इस क्लिप को देखा और मेधावी के सेलिब्रेशन के साथ-साथ उनके लुक्स की भी खूब चर्चा होने लगी.

 

मेधावी बिधूड़ी ने वायरल 6-7 सेलिब्रेशन किया:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Star Sports India (@starsportsindia)

'6-7' सेलिब्रेशन का क्या है मतलब?

मैच के बाद मेधावी बिधूड़ी ने खुद इस सेलिब्रेशन का राज खोला. उन्होंने बताया कि यह इशारा उनके जर्सी नंबर 67 से जुड़ा हुआ है. मेधावी के मुताबिक, इस सेलिब्रेशन का आइडिया उनकी छोटी बहन ने दिया था. उसने उन्हें जेन-जी ट्रेंड को फॉलो करते हुए जर्सी नंबर 67 को हाथों के इशारे से सेलिब्रेट करने की सलाह दी थी.

 

मेधावी बिधूड़ी 6-7 उत्सव का श्रेय अपनी छोटी बहन को देती हैं:

कौन हैं मेधावी बिधूड़ी?

मेधावी बिधूड़ी का जन्म 29 अक्टूबर 2005 को दिल्ली में हुआ था. वह दाएं हाथ की लेग स्पिनर होने के साथ-साथ मध्यक्रम की बल्लेबाज भी हैं. 20 वर्षीय मेधावी ने अपनी शुरुआती पढ़ाई और क्रिकेट प्रशिक्षण दिल्ली में ही पूरा किया और धीरे-धीरे आयु वर्ग तथा घरेलू क्रिकेट में अपनी पहचान बनाई. करीब 5 फीट 9 इंच लंबी मेधावी को भारतीय घरेलू क्रिकेट की उभरती हुई ऑलराउंडर खिलाड़ियों में गिना जाता है.

 

फैंस मेधावी बिधूड़ी की तुलना बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी से करते हैं:

(Photo Credit: Instagram)

मेधावी बिधूड़ी का इंस्टाग्राम पोस्ट:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @medhavibidhuriiii._

घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन

मेधावी बिधूड़ी ने 2025 में महिला दिल्ली प्रीमियर लीग के पहले सीजन में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज का प्रतिनिधित्व किया था. फाइनल मुकाबले में उन्होंने 26 रन देकर 3 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया था. मौजूदा सीजन में वह सेंट्रल दिल्ली क्वींस की ओर से खेल रही हैं और लगातार अच्छे प्रदर्शन के जरिए अपनी पहचान मजबूत कर रही हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 26, 2026 12:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).