देश

शर्मनाक! तेलंगाना पुलिस की हैवानियत, लड़की के शव के पास बिलखते पिता को मारी लात, वीडियो वायरल

खाकी वर्दी वैसे तो जनता की सेवा करने के लिए होती है. लेकिन कई बार पुलिस महकमें में कुछ ऐसे भी अफसर होते हैं जो इसे दागदार कर देते हैं. ऐसा ही एक मामला तेलंगाना से सामने आया है. पुलिस द्वारा की गई इस शर्मनाक हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को लेकर तीखी प्रतिक्रिया सामने आ रही है. यूजर्स इसे बड़ी संख्या में शेयर कर रहे हैं. बता दें कि यह पूरा मामला तेलंगाना के संगारेड्डी जिले का है. बुधवार को एक मृतक लड़की के पिता को पुलिसकर्मी लात मारता दिखाई पड़ रहा है. इस वीडियो ने सभी को झंकझोर कर दिया है.

शर्मनाक! तेलंगाना पुलिस की हैवानियत, लड़की के शव के पास बिलखते पिता को मारी लात, वीडियो वायरल
तेलंगाना पुलिस की हैवानियत (Photo Credits-Twitter)

हैदराबाद. खाकी वर्दी वैसे तो जनता की सेवा करने के लिए होती है. लेकिन कई बार पुलिस महकमें में कुछ ऐसे भी अफसर होते हैं जो इसे दागदार कर देते हैं. ऐसा ही एक मामला तेलंगाना से सामने आया है. पुलिस द्वारा की गई इस शर्मनाक हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को लेकर तीखी प्रतिक्रिया सामने आ रही है. यूजर्स इसे बड़ी संख्या में शेयर कर रहे हैं. बता दें कि यह पूरा मामला तेलंगाना के संगारेड्डी जिले का है. बुधवार को एक मृतक लड़की के पिता को पुलिसकर्मी लात मारता दिखाई पड़ रहा है. इस वीडियो ने सभी को झंकझोर कर दिया है.

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि पुलिस वाले मृतक लड़की के शव को ले जा रहे हैं. इसी दौरान उसका पिता वहां आ जाता है और सड़क पर लेट जाता है. इससे पहले छात्रा की मौत के बाद उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया था. पोस्टमार्टम के बाद छात्रा के शव को मोर्चरी में रखा गया था. ऐसा कहा रहा है कॉलेज के छात्र शव को अपने साथ रखकर प्रदर्शन करना चाहते थे. इसी दौरान पुलिस वाले वहां आ गए और शव को वापस मोर्चरी में ले जाने लगे. तभी अचानक मृतक लड़की के पिता वहां आ गए और रास्ते में लाश के सामने लेट गए. यह भी पढ़े-उत्तर प्रदेश: पत्रकार से अभद्रता एवं मारपीट करने के आरोप में 4 पुलिसकर्मी निलंबित

तेलंगाना पुलिस की हैवानित का वीडियो देखें-

ज्ञात हो कि संगारेड्डी जिले में स्थित नारायणा जूनियर कॉलेज में 16 वर्षीया छात्रा संध्या रानी पढ़ती थी. वह कक्षा 11वीं की छात्रा थी. रिपोर्ट के अनुसार छात्रा ने हॉस्टल में पंखे से लटककर आत्महत्या की है. मृतक के परिवार ने कॉलेज पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है. उनके अनुसार संध्या पिछले 4 दिनों से बीमार चल रही थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 27, 2020 10:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).