मनोरंजन

रेखा ने अभिनेता कमल हासन पर बिना बताए Kiss करने का लगाया आरोप

तमिल एक्ट्रेस रेखा के इस खुलासे के बाद अब सोशल मीडिया पर कमल हासन से माफी की मांग की जा रही हैं.

रेखा ने अभिनेता कमल हासन पर बिना बताए Kiss करने का लगाया आरोप
कमल हासन (Photo Credits: Instagram)

तमिल फिल्मों के सुपरस्टार कमल हासन (Kamal Haasan) को लेकर एक बड़ा खुलासा सामने आया है क्योंकि साउथ की नामी एक्ट्रेस रेखा (Rekha) ने उन पर शूटिंग के दौरान सीन में बिना बताए किस करने का आरोप लगाया है रेखा के मुताबिक 80 के दशक में आयी फिल्ममेकर के. बालाचंदर की फिल्म 'पुन्नागाई मन्नान' के एक सीन के लिए कमल हासन ने उनकी सहमति के बगैर किस किया था. इस बात का खुलासा एक्ट्रेस ने सालों बाद किया है. एक्ट्रेस के मुताबिक अगर वो इस बात को उस दौर में कहती तो कोई नही मानता. एक्ट्रेस ने मीडिया हाउस से बात करते हुए इस बात का खुलासा किया है.

रेखा के मुताबिक ये फ़िल्म का जरूरी सीन था. जिसे मैंने जब थियेटर में देखा तो समझ में आया. ये सीन काफी हिट भी हुआ. लेकिन इसके साथ ही रेखा ने कहा कि जब ये सीन शूट किया गया उस वक़्त अगर मुझे इसकी जानकारी होती तो कभी इसके लिए तैयार नही होती. उस समय मैं केवल 16 साल की थी और 10वी का एग्जाम दिया था. इसके साथ ही एक्ट्रेस ने बताया कि इस सीन के बाद कभी उनसे किसी ने माफी नहीं मांगी और ना ही उन्होंने कभी इसकी डिमांड भी की लेकिन आगे के लिए वो जरूर अलर्ट हो गयी थी. हालांकि ये सीन भद्दा नहीं था.

रेखा के इस खुलासे के बाद अब सोशल मीडिया पर कमल हासन से माफी की मांग की जा रही हैं. हालांकि अभी कमल हासन का इस मुद्दे पर कोई बयान सामने नहीं आया है. वर्कफ्रंट की बात करे तो कमल हासन अब इंडियन 2 फिल्म से नजर आने जा रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 26, 2020 01:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).