राधे बनकर सलमान खान होली पर करने वाले हैं बड़ा धमाका, ईद पर रिलीज होगी फिल्म
प्रभुदेवा के निर्देशन में बन रही राधे अपने अंतिम पड़ाव पर है. ऐसे में सलमान खान संग मेकर्स चाहते हैं कि फिल्म का बज्ज जल्द से जल्द बनना शुरू कर दिया जाए.
सलमान खान (Salman Khan) इस साल ईद (Eid) के मौके पर फिल्म राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई (Radhe: Your Most Wanted Bhai) से धमाल करने की तैयारी में हैं. हालांकि इस बार सलमान खान के बॉक्स ऑफिस की राह इतनी आसान नहीं होने जा रही हैं. क्योंकि इसी दिन अक्षय कुमार (Akshay Kumar) भी फिल्म लक्ष्मी बम से धमाका करने को तैयार हैं. बॉलीवुड के दो बड़े सितारों के बीच की इस टक्कर में कौन बाजी मारेगा इसे लेकर अभी से चर्चा होनी शुरू हो चुकी है. ऐसे में अब सलमान खान की फिल्म से जुड़ी एक बड़ी जानाकरी सामने आ रही हैं. दरअसल बॉक्स ऑफिस की रेस में कौन आगे जाएगा और कौन पीछे रह जाएगा इसका पता तो फिल्म रिलीज के बाद ही चलेगा. हालांकि प्रमोशन की रेस में सलमान आगे निकलने को पूरी तरह से तैयार नजर आ रहे है. क्योंकि इस फिल्म का टीजर अब होली के मौके पर ही रिलीज कर दिया जाएगा.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रभुदेवा के निर्देशन में बन रही राधे अपने अंतिम पड़ाव पर है. ऐसे में सलमान खान संग मेकर्स चाहते हैं कि फिल्म का बज्ज जल्द से जल्द बनना शुरू कर दिया जाए. ऐसे में फिल्म का टीजर होली के मौके पर रिलीज करने की बात सामने आ रही हैं. जिसके लिए प्रभुदेवा सुबह फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं जबकि शाम को एडिटिंग. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि एक हफ्ते में फिल्म टीजर तैयार हो जाएगा. जिसके बाद सलमान उसे देखकर फाइनल हामी भरेंगे.
फिल्म की बात करें तो इसमें सलमान खान एक अंडरकवर पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आएंगे. जबकि फिल्म में उनके साथ दिशा पाटनी, रणदीप हुड्डा और जैकी श्रॉफ भी इसका हिस्सा रहेंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 26, 2020 10:27 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

