व्हाइट हाउस ने PM मोदी को और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अनफॉलो करने की बताई ये वजह
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यालय वाइट हाउस (White House) के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'अनफॉलो' किए जाने के बाद से मामला तूल पकड़ने लगा है. वहीं रिपोर्ट के मुताबिक व्हाइट हाउस ने कहा है कि जब किसी मेजबान देश की यात्रा पर अमेरिका के राष्ट्रपति जाते हैं तो उनके ट्विटर हैंडल आमतौर पर थोड़े समय के लिए को फॉलो करता है. उसे फॉलो करने के पीछे की मंशा होती है कि यात्रा के समर्थन में अधिकारियों के संदेशों को रीट्वीट किया जा सके. दरअसल जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फरवरी महीने में भारत की यात्रा पर आने वाले थे. उस दौरान व्हाइट हाउस ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री कार्यालय को फॉलो करना शुरू किया था. जिसे बाद में व्हाइट हाउस ने अनफॉलो कर दिया.