लॉकडाउन के बीच सनी लियोनी ने पति और बच्चों के साथ मिलकर बनाई ये खास पेंटिंग, वीडियो किया शेयर
सनी लियोनी सोशल मीडिया पर हॉट फोटो से भी सनसनी मचाती रहती हैं. सनी की बिकिनी फोटो तो काफी पसंद की जाती है.
बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस सनी लियोनी (Sunny Leone) भी लॉकडाउन (Lockdown) के चलते अपनी परिवार के साथ समय बिता रही हैं. सनी आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी एक से बढ़कर एक तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती रहती हैं. कभी सेलेब्स के चैट तो कभी बच्चों के साथ मस्ती तो कभी वर्कआउट. सनी लियोनी अपने पोस्ट से फैंस को एंटरटेन करती रहती हैं. ऐसे में अब सनी लियोनी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक बेहद ही ख़ास वीडियो पोस्ट किया है. जिसमें वो अपनी पूरी फैमिली के साथ मिलकर पेंटिंग बनाती दिखाई दे रही हैं.
इस वीडियो में सनी के साथ उनके पति और तीनों बच्चे नजर आ रहें हैं. इस वीडियो को शेयर करते सनी ने बताया कि उनकी नेक्स्ट पेंटिंग में बच्चों और पति ने मदद की है. जैसे ही ये बनकर रेडी हो जाएगी हम आपको सामने लायेंगे. यह भी पढ़े: 'लकी मॉमी' सनी ने बेटी को बताया बेहद खूबसूरत, सोशल मीडिया पर शेयर किया खुबसूरत विडियो
आपको बता दे कि सनी लियोनी सोशल मीडिया पर हॉट फोटो से भी सनसनी मचाती रहती हैं. सनी की बिकिनी फोटो तो काफी पसंद की जाती है. यही वजह है कि सनी भी बिंदास होकर अपनी तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 01, 2020 11:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

