India National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 Final Match: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला कल यानी 8 मार्च को भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने इंग्लैंड की टीम को सात रनों से हरा दिया. इसके साथ ही टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली हैं. वहीं, पहले सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने दक्षिण अफ्रीका को नौ विकेट से हरा दिया था. इस टूर्नामेंट में भारत की कप्तानी सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) कर रहे हैं, जबकि न्यूजीलैंड की कमान मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: Sanju Samson T20I Stats At Narendra Modi Stadium: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कुछ ऐसा रहा हैं संजू सैमसन का प्रदर्शन, यहां देखें आकंड़ें
आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला 8 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस बड़े मुकाबले में सिर्फ दो टीमों के बीच ही नहीं, बल्कि दो कप्तानों के बीच भी दिलचस्प टक्कर देखने को मिलेगी. भारत की कप्तानी सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) कर रहे हैं, जबकि न्यूजीलैंड की कमान मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) के हाथों में है. ऐसे में फाइनल से पहले दोनों कप्तानों के रिकॉर्ड पर नजर डालना काफी दिलचस्प हो जाता है.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक कैसा रहा दोनों टीमों का प्रदर्शन
अगर इस साल के टी20 वर्ल्ड कप में भारत के प्रदर्शन की बात करें तो टीम इंडिया ने अब तक कुल आठ मुकाबले खेले हैं. इनमें से भारतीय टीम को सिर्फ एक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है. बाकी सभी मुकाबलों में भारत ने शानदार जीत दर्ज करते हुए फाइनल में जगह बनाई है.
वहीं न्यूजीलैंड की टीम ने भी इस टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया है. न्यूजीलैंड ने अब तक खेले गए आठ मैचों में से छह मुकाबले जीते हैं, जबकि दो मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है. न्यूजीलैंड को इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार मिली थी.
सूर्यकुमार यादव का टी20 इंटरनेशनल में कप्तानी रिकॉर्ड
अगर सूर्यकुमार यादव के कप्तानी रिकॉर्ड की बात करें तो उन्होंने अब तक भारत के लिए 51 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में कप्तानी की है. इनमें से भारत ने 39 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि आठ मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है. इसके अलावा दो मैच टाई भी रहे हैं. यह आंकड़े बताते हैं कि सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है.
मिचेल सैंटनर के कप्तानी आंकड़े
न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर भी बतौर कप्तान अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं. उन्होंने अब तक न्यूजीलैंड के लिए 52 टी20 इंटरनेशनल मैचों में कप्तानी की है. इनमें से न्यूजीलैंड ने 28 मुकाबले जीते हैं, जबकि 18 मैचों में टीम को हार मिली है.
हालांकि आंकड़ों के हिसाब से सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड मिचेल सैंटनर से थोड़ा बेहतर नजर आता है. लेकिन क्रिकेट में पुराने रिकॉर्ड हमेशा जीत की गारंटी नहीं देते.
अहमदाबाद में होगा खिताबी मुकाबला
भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. दिलचस्प बात यह है कि इसी स्टेडियम में इस टूर्नामेंट के दौरान न्यूजीलैंड को एक मुकाबले में हार मिली थी. वहीं टीम इंडिया को भी इसी मैदान पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था.
अब देखना दिलचस्प होगा कि 8 मार्च को होने वाले इस बड़े मुकाबले में किस कप्तान की रणनीति कामयाब होती है और कौन सी टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी अपने नाम करती है.
नोट: भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY