कोरोना संकट: भारतीय रेलवे ने कहा-लॉकडाउन में फंसें प्रवासी मजदूरों के लिए ट्रेनें चलाने को लेकर अब तक नहीं लिया गया कोई फैसला
देश के कोविड-19 की चपेट में आने के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए लॉकडाउन चल रहा है. जिसके चलते देश के हर राज्य में प्रवासी मजदुर फंसे हुए हैं. दूसरी तरफ रेलवे शुरू करने की मांग लगातार जोर पकड़ रही है. इस बीच रेलवे की तरफ से जानकारी दी गई है कि कुछ जोनों को राज्य सरकारों की तरफ से प्रवासी मजदूरों को उनके गृह राज्यों में वापस ले जाने के लिए विशेष ट्रेनें चलाने की मांग की गई है
- Read in
- English
नई दिल्ली. देश के कोविड-19 (COVID-19 Pandemic) की चपेट में आने के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. कोरोना वायरस (Coronavirus) के प्रकोप को देखते हुए लॉकडाउन (Lockdown in India) चल रहा है. जिसके चलते देश के हर राज्य में प्रवासी मजदुर फंसे हुए हैं. सभी राज्य सरकारें इस बात का ख्याल रख रही हैं कि इन मजदूरों को खानें-पीने के सामान ठीक तरह से मिलते रहे. दूसरी तरफ रेलवे शुरू करने की मांग लगातार जोर पकड़ रही है. इस बीच भारतीय रेलवे (Indian Railways) की तरफ से जानकारी दी गई है कि कुछ जोनों को राज्य सरकारों की तरफ से प्रवासी मजदूरों (Migrant Workers) को उनके गृह राज्यों में वापस ले जाने के लिए विशेष ट्रेनें चलाने की मांग की गई है.
रेलवे बोर्ड के कार्यकारी निदेशक आरडी वाजपेयी (Railway Board Executive Director RD Vajpayee) ने कहा कि फिलहाल राज्य सरकारों की इन अनुरोधों पर कोई फैसला नहीं लिया गया है. बताना चाहते है कि कोरोना के चलते लॉकडाउन में फंसे 1200 मजदूरों को तेलंगाना से झारखंड ले जाने के लिए आज भारतीय रेलवे ने विशेष ट्रेन चलाई है. यह ट्रेन तेलंगाना से झारखंड के हटिया तक जाने वाली है. यह भी-लॉकडाउन में चली पहली स्पेशल ट्रेन, 1200 मजदूरों को घर लाने के लिए तेलंगाना से झारखंड हुई रवाना- देखें Video
ANI का ट्वीट-
Some zones of the Railways have received requests from State Governments to run special trains to carry migrant workers back to their navtive States. The Railways has not taken any decision on their requests so far: Railway Board Executive Director RD Vajpayee
— ANI (@ANI) May 1, 2020
उल्लेखनीय हैं कि देश में लॉकडाउन 2.0 चल रहा है, जिससे यातायात के सभी साधन पुरे देश में बंद है. इसके साथ कोरोना को लेकर जो ताजा हालात हैं उसे देखते हुए पहले ही कई राज्यों ने लॉकडाउन को बढ़ाने की मांग कर दी है. साथ ही राज्यों का कहना है कि जो इलाके हॉट स्पॉट वाले नहीं हैं वहां नियमों में छुट भी दी जानी चाहिए. हालांकि पीएम मोदी की तरफ से इसे बढ़ाने को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया गया है.
ज्ञात हो कि देश में कोरोना वायरस से पीड़ितों की संख्या 35 हजार को पार चली गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार देश मे कोरोना की चपेट में 35,043 लोग हैं, जिनमें से 25,007 कोरोना के एक्टिव मामले हैं. इसके साथ ही 8 हजार 888 लोगों अस्पताल से ठीक होकर घर चले गए हैं, जबकि 1,147 लोगों की कोविड-19 के चलते जान गई है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 01, 2020 03:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

