साल 2012 से जय महाराष्ट्र न्यूज़ चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की. दक्षिण मुंबई और India.com से डिजिटल मीडिया में कदम रखा. अब लेटेस्टली में राजनीति, अपराध, टेक, सोशल-वायरल और स्पोर्ट्स की खबरें लिखता हूं.
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया हुआ है. दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में बिहार में दर्ज एफआईआर को सही ठहराया है. इसके साथ ही कोर्ट ने मामले की जांच सीबीआई को देने का फैसला सुनाया हुआ है. सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले पर अब हर तरफ से प्रतिक्रिया सामने आ रही है. इसी कड़ी में शरद पवार के पोते और एनसीपी नेता पार्थ पवार ने भी प्रतिक्रिया दी है.
क्रिकेट प्रेमियों के लिए 15 अगस्त के दिन मायूस भरी खबर उस वक्त आई जब टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया. क्रिकेट के फैन्स इस खबर को सुनकर मायूस हुए थे कि कुछ देर बाद सुरेश रैना ने भी संन्यास की घोषणा कर दी. हालांकि दिनों खिलाड़ी आईपीएल खेलते दिखाई देंगे. रैना और धोनी चेन्नई पहुंच चुके हैं.
देश के एक तरफ कोरोना वायरस महामारी ने कोहराम मचाया हुआ है. कोविड-19 की चपेट में आने के मामले भी लगातार बढ़ रहे हैं. दूसरी तरफ यूपी में राजनीतिक घमासान जारी है. सूबे की योगी सरकार पर हर मोर्चे को लेकर कांग्रेस हमलावर है. कांग्रेस की तरफ से प्रियंका गांधी वाड्रा सक्रिय नजर आ रही है.
देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की सेहत को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. प्रणब दा के बेटे अभिजीत मुखर्जी ने जानकारी देते हुए बताया कि मेरे पिता स्थिर हैं और उनकी सेहत में सुधार दिख रहा है. इससे पहले बुधवार को खबर सामने आई कि उनकी मेडिकल कंडीशन में कोई बदलाव नहीं हुआ है.
पश्चिम अफ्रीकी देश माली से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. इस खबर के सामने आने के बाद पूरी दुनिया की नजरें माली पर टिकी हुई हैं. बतानन चाहते हैं कि माली में सेना ने देश के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति (Ibrahim Boubacar Keita)के खिलाफ विद्रोह शुरू किया है. खबर है कि मंगलवार रात राजधानी बामाको में विद्रोही सैनिकों ने बड़े पैमाने पर फायरिंग की.
राशिफल 19 अगस्त 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है बुधवार यानि आज का राशिफल. मेष- आज आपका मां के साथ मतभेद होगा, सेहत बिगड़ेगी, ज्यादा भावुक रहेंगे. वृषभ- आज आपको हर काम में सफलता मिलेगी, मान-सम्मान बढ़ेगा. मिथुन- आज आपको आपके विरोधी नुकसान पहुंचा सकते हैं, जरूरी फैसला ना लें.
सोशल मीडिया साइट फेसबुक (Facebook Row) पर बीजेपी विधायक की कथित पोस्ट मसले को लेकर देश की राजनीति में घमासान जारी है. कांग्रेस ने केंद्र के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है. जबकि बीजेपी की तरफ से भी बयानबाजी जारी है. इसी बीच कांग्रेस ने इस मामले को लेकर फेसबुक के सीईओ को पत्र लिखकर जांच की मांग की है. दूसरी तरफ केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस पर पलटवार किया है.
मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने एक बड़ा फैसला किया है. सूबे में सरकारी नौकरी अब सिर्फ एमपी के युवाओं को ही मिलेगी. राज्य की बीजेपी सरकार के फैसले के बाद अब मध्य प्रदेश के मूल निवासियों के लिए ही नौकरी आरक्षित रहेंगी. ऐसे में दूसरे राज्यों के लोगों को सरकारी नौकरी न मिल सकेगी.
भारत में कोरोना वायरस का कोहराम थमने का नाम नहीं ले रहा है. कोविड-19 से संक्रमित मामले भी लगातार बढ़ रहे हैं. इसी बीच खबर है कि उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के एक और मंत्री कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं. सूबे के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, परिवार कल्याण, मातृ एवं शिशु कल्याण मंत्री अतुल गर्ग की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.
देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की हेल्थ को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. बताना चाहते हैं कि मंगलवार सुबह आर्मी रिसर्च ऐंड रेफरल हॉस्पिटल दिल्ली की तरफ से एक बयान जारी कर कहा गया कि देश के पूर्व राष्ट्रपति की हालत को कोई सुधार नहीं हुआ है.
देश में कोरोना महामारी ने कहर बरपाया हुआ है. कोविड-19 से संक्रमित मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. कोरोना का सबसे अधिक कोहराम महाराष्ट्र में देखने को मिला है. लेकिन सूबे में शिवसेना नेता संजय राउत के एक बयान को लेकर घमासान जारी है. संजय राउत के इस बयान को लेकर डॉक्टर्स नाराज हो गए हैं. इसके साथ ही डॉक्टरों ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को एक पत्र लिखकर एक्शन लेने के लिए कहा है.
सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर बीजेपी के विधायक की कथित पोस्ट मामले को लेकर देश की राजनीति गरमाई हुई है. कांग्रेस लगातार इस मसले पर हमलावर है. फेसबुक पर कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि उसने बीजेपी नेता के पोस्ट पर एक्शन नहीं लिया. क्योंकि फेसबुक को डर था कि इससे उसके भारतीय कारोबार पर असर पड़ेगा. दरअसल यह पूरा मामला अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के बाद शुरू हुआ है.
देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आज जन्मदिन है. बताना चाहते हैं कि निर्मला सीतारमण का जन्म 18 अगस्त 1959 में तमिलनाडु के मदुरई में ब्राम्हण परिवार में हुआ था. इनके पिता का नाम श्री नारायण सीतारमण और माता का नाम सावित्री देवी है. निर्मला सीतारमण इससे पहले सितंबर 2017 से मई 2019 तक देश की रक्षामंत्री थी.
देश में कोरोना वायरस महामारी का कोहराम थमने का नाम नहीं ले रहा है. कोविड-19 से संक्रमित मामले भी बढ़ी तेजी से बढ़ रहे हैं. कोरोना की वैक्सीन बनाने का काम भारत सहित पूरी दुनिया में जारी है. इसके साथ ही रूस ने कोविड-19 की दवा बनाने का दावा भी किया है. हालांकि अब तक मार्केट में इसकी वैक्सीन नहीं आई है. भारत में कोरोना मरीजों की संख्या 26 लाख के पार चली गई है.
संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी एक असफल नेता हैं और स्वाभाविक रूप से कहीं न कहीं उनकी खीझ और बौखलाहट दिख रही है। राहुल गांधी कांग्रेस के ऊपर ही नियंत्रण नहीं कर पा रहे हैं, नियंत्रण से बाहर कांग्रेस पार्टी जा रही है और उसका प्रलाप राहुल गांधी कर रहे हैं.
उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को लेकर सूबे की योगी सरकार निशाने पर बनी हुई है. विपक्ष लगातर इस मसले पर हमलावर है. कांग्रेस की तरफ से मोर्चा प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी ने खोला हुआ है. इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर हमला बोला है. राहुल गांधी ने कहा कि यूपी में जातीय हिंसा और बलात्कार का जंगलराज चरम पर है.
सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर एक पोस्ट को लेकर देश की राजनीति गरमाई हुई है. इस मसले पर बीजेपी-कांग्रेस के बीच घमासान शुरू है. फेसबुक पर भाजपा-आरएसएस के साथ मिलीभगत का आरोप लगा है. दरअसल यह पूरा विवाद तेलंगाना से बीजेपी विधायक राजा सिंह की एक कथित फेसबुक पोस्ट को लेकर शुरू हुआ है.
भारत-नेपाल के बीच सीमा पर जारी तनाव के बीच आज एक अहम बैठक होने वाली है. हालांकि यह बैठक सीमा विवाद मसले पर नहीं हो रही है. बावजूद इसके इस बैठक पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं. क्योंकि मौजूदा हालात जिस तरह के हैं उसमें यह बैठक खास है. रिपोर्ट के अनुसार इस बैठक में भारत ने जो प्रोजेक्ट फंड किये हैं उनकी प्रगति को लेकर बातचीत होने वाली हैं.
देश में एक तरफ कोरोना वायरस महामारी ने कोहराम मचाया हुआ है. इस खतरनाक वायरस की चपेट में आने के मामले बढ़ रहे हैं. इसी बीच राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. दिल्ली स्थित संसद की एनेक्सी बिल्डिंग में भीषण आग की खबर है. यह आग बिल्डिंग की छठी मंजिल पर लगी हुई है.
राशिफल 17 अगस्त 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है सोमवार यानि आज का राशिफल. मेष- आज आपका कोई नया काम शुरु ना करें, यात्रा टाल दें. वाद-विवाद से दूर रहें. वृषभ- आज आप अपने निर्धारित कार्य समय पर पूरा करेंगे, सहकर्मी सहयोग करेंगे.