देश

Sambit Patra on Rahul Gandhi: संबित पात्रा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, कहा-वे असफल नेता हैं और उनके नियंत्रण से बाहर जा रही है कांग्रेस पार्टी

संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी एक असफल नेता हैं और स्वाभाविक रूप से कहीं न कहीं उनकी खीझ और बौखलाहट दिख रही है। राहुल गांधी कांग्रेस के ऊपर ही नियंत्रण नहीं कर पा रहे हैं, नियंत्रण से बाहर कांग्रेस पार्टी जा रही है और उसका प्रलाप राहुल गांधी कर रहे हैं.

Sambit Patra on Rahul Gandhi: संबित पात्रा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, कहा-वे असफल नेता हैं और उनके नियंत्रण से बाहर जा रही है कांग्रेस पार्टी
राहुल गांधी और संबित पात्रा (Photo Credit-IANS)

नई दिल्ली, 17 अगस्त. देश में एक तरह कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus Pandemic) का कोहराम जारी है तो दूसरी तरफ कांग्रेस (Congress) और बीजेपी (BJP) के बीच राजनीतिक घमासान जारी है. विपक्ष में काबिज कांग्रेस हर मुद्दे पर बीजेपी पर हमलावर हैं. इसी कड़ी में राहुल गांधी ने फेसबुक पर बीजेपी विधायक के कथित पोस्ट को लेकर भाजपा सरकार पर पहले हमला बोला फिर उत्तर प्रदेश में जातीय हिंसा और बलात्कार को लेकर निशाना साधा है. राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के बयान पर संबित पात्रा (Sambit Patra) ने पलटवार किया है.पात्रा ने राहुल को असफल नेता करार दिया है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस पर उनका नियंत्रण नहीं है.

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी एक असफल नेता हैं और स्वाभाविक रूप से कहीं न कहीं उनकी खीझ और बौखलाहट दिख रही है। राहुल गांधी कांग्रेस के ऊपर ही नियंत्रण नहीं कर पा रहे हैं, नियंत्रण से बाहर कांग्रेस पार्टी जा रही है और उसका प्रलाप राहुल गांधी कर रहे हैं.

देखें ट्वीट-

ज्ञात हो कि इससे पहले बीजेपी विधायक के फेसबुक पोस्ट को लेकर राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि भाजपा-RSS भारत में फेसबुक और व्हाट्सएप का नियंत्रण करती हैं. इस माध्यम से ये झूठी खबरें व नफरत फैलाकर वोटरों को फुसलाते हैं. आखिरकार, अमेरिकी मीडिया ने फेसबुक का सच सामने लाया है. यह भी पढ़ें: Rahul Gandhi Attacks Yogi Govt: राहुल गांधी का योगी सरकार पर बड़ा हमला, कहा-यूपी में जातीय हिंसा और बलात्कार का जंगलराज चरम पर है

वहीं यूपी में जातीय हिंसा और बलात्कार को लेकर राहुल ने कहा कि यूपी में जातीय हिंसा और बलात्कार का जंगलराज चरम पर है. अब एक और भयानक घटना- सरपंच सत्यमेव ने दलित होकर ‘ना’ कहा जिसके कारण उनकी हत्या कर दी गयी. सत्यमेव जी के परिवारजनों को संवेदनाएं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 17, 2020 01:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).