देश

‘Ghar Ghuskar Goli Maarunga’: राहुल गांधी और 25 सांसदों को 'घर में घुसकर गोली मारने' की धमकी, कोटा का आरोपी पुलिस हिरासत में; बीजेपी और करणी सेना ने झाड़ा पल्ला

राजस्थान के कोटा में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और 25 अन्य सांसदों को जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स को पुलिस ने हिरासत में लिया है. आरोपी ने एक वीडियो जारी कर सांसदों को गोली मारने की बात कही थी, जिसके बाद राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है.

‘Ghar Ghuskar Goli Maarunga’: राहुल गांधी और 25 सांसदों को 'घर में घुसकर गोली मारने' की धमकी, कोटा का आरोपी पुलिस हिरासत में; बीजेपी और करणी सेना ने झाड़ा पल्ला
बीजेपी कार्यकर्ता ने राहुल गांधी को धमकी दी (Photo Credits: X\@hatedetectors)

कोटा/जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के कोटा (Kota) से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया (Social Media) पर वीडियो जारी कर कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और विपक्ष के 25 सांसदों को घर में घुसकर गोली मारने की धमकी दी है. खुद को 'गौसेवक' (Gausevak) और 'करणी सेना' (Karni Sena) से जुड़ा बताने वाले आरोपी राज आमेर सिंह (राज सिंह) (Raj Amera Singh) के इस वीडियो के वायरल (Viral Video) होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. कोटा पुलिस (Kota Police)ने मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए गुरुवार, 19 फरवरी 2026 को आरोपी को बोरखेड़ा थाने से हिरासत में ले लिया है. यह भी पढ़ें: Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी को कर्नाटक HC से बड़ी राहत, 'करप्शन रेट कार्ड' मानहानि मामले में याचिका रद्द

क्या है पूरा विवाद?

वायरल वीडियो में आरोपी राज आमेर सिंह लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के प्रति विपक्षी सांसदों के कथित व्यवहार से नाराज दिख रहा है। वीडियो में उसने सीधे तौर पर राहुल गांधी को चेतावनी देते हुए कहा:

'राहुल गांधी कान खोलकर सुन ले, अगर दोबारा ऐसी घटना हुई तो तेरे घर में घुसकर गोली मार देंगे.'

उसने आगे कहा कि यदि उन 25 सांसदों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार नहीं किया गया, तो वह उन्हें एक-एक करके गोली मार देगा. वीडियो में आरोपी के पीछे दीवार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ओम बिरला की तस्वीरें भी लगी नजर आ रही थीं.

राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में कोटा के BJP कार्यकर्ता को हिरासत में लिया गया

पुलिस की कार्रवाई और आपराधिक रिकॉर्ड

कोटा की पुलिस अधीक्षक (SP) तेजस्विनी गौतम ने पुष्टि की है कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस के अनुसार, आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है. उसके खिलाफ उद्योग नगर थाने में पहले से ही चार आपराधिक मामले दर्ज हैं. पुलिस अब यह जांच कर रही है कि इस भड़काऊ वीडियो के पीछे क्या कोई बड़ी साजिश है या यह महज लोकप्रियता पाने का एक तरीका था.

बीजेपी और करणी सेना ने किया किनारा

वीडियो के राजनीतिक तूल पकड़ते ही भारतीय जनता पार्टी और करणी सेना दोनों ने ही राज आमेर सिंह से किसी भी तरह के संबंध होने से साफ इनकार कर दिया है.

कांग्रेस की तीखी प्रतिक्रिया

राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे 'आरएसएस की जहरीली मानसिकता' का परिणाम बताया.  उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि संवैधानिक पद पर बैठे नेता को इस तरह सरेआम धमकी देना लोकतंत्र के लिए खतरा है और ऐसे तत्वों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 19, 2026 08:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).