देश

Nirmala Sitharaman Birthday Wishes: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का जन्मदिन आज, पीएम नरेंद्र मोदी-गृहमंत्री अमित शाह सहित इन नेताओं ने दी बधाई

देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आज जन्मदिन है. बताना चाहते हैं कि निर्मला सीतारमण का जन्म 18 अगस्त 1959 में तमिलनाडु के मदुरई में ब्राम्हण परिवार में हुआ था. इनके पिता का नाम श्री नारायण सीतारमण और माता का नाम सावित्री देवी है. निर्मला सीतारमण इससे पहले सितंबर 2017 से मई 2019 तक देश की रक्षामंत्री थी.

Nirmala Sitharaman Birthday Wishes: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का जन्मदिन आज, पीएम नरेंद्र मोदी-गृहमंत्री अमित शाह सहित इन नेताओं ने दी बधाई
पीएम मोदी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और गृहमंत्री अमित शाह (Photo Credits-PTI)

नई दिल्ली, 18 अगस्त. देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ((Finance Minister Nirmala Sitharaman) का आज जन्मदिन है. बताना चाहते हैं कि निर्मला सीतारमण का जन्म 18 अगस्त 1959 में तमिलनाडु के मदुरई में ब्राम्हण परिवार में हुआ था. इनके पिता का नाम श्री नारायण सीतारमण और माता का नाम सावित्री देवी है. निर्मला सीतारमण इससे पहले सितंबर 2017 से मई 2019 तक देश की रक्षामंत्री थी. निर्मला सीतारमण के जन्मदिन के खास मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi), गृहमंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah), केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद (Ravi Shankar Prasad), बीजेपी सांसद पूनम महाजन (BJP MP Poonam Mahajan) सहित अन्य नेताओं ने बधाई दी है.

पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी को उनके जन्मदिन पर बधाई. वह भारत की प्रगति और गरीबों को सशक्त बनाने के लिए औद्योगिक रूप से काम कर रही है. मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं. यह भी पढ़ें-GST Council Meeting: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का ऐलान, देर से जीएसटी रिटर्न दाखिल करने पर नहीं देनी पड़ेगी कोई फीस

पीएम नरेंद्र मोदी का ट्वीट-

अमित शाह ने ट्वीट करते हुए लिखा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी को उनके जन्मदिन पर बधाई.पीएम मोदी के नेतृत्व में सभी क्षेत्रों में परिवर्तनकारी आर्थिक सुधार लाने के लिए उनका उत्साह वास्तव में सराहनीय है। उसके अच्छे स्वास्थ्य और लंबे जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं.

अमित शाह का ट्वीट-

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने वित्त मंत्री को दी जन्मदिन की बधाई-

कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने ट्वीट कर लिखा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ.

रविशंकर प्रसाद का ट्वीट-

बीजेपी सांसद पूनम महाजन ने ट्वीट कर दी बधाई-

वहीं झारखंड के पूर्व सीएम और बीजेपी नेता रघुबर दास ने ट्वीट कर कहा कि भारत की वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई. ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन प्रदान करें.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 18, 2020 09:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).