Pranab Mukherjee Health Update: पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत बोले-मेरे पिता की हालत अब स्थिर, सेहत में दिख रहा सुधार
देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की सेहत को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. प्रणब दा के बेटे अभिजीत मुखर्जी ने जानकारी देते हुए बताया कि मेरे पिता स्थिर हैं और उनकी सेहत में सुधार दिख रहा है. इससे पहले बुधवार को खबर सामने आई कि उनकी मेडिकल कंडीशन में कोई बदलाव नहीं हुआ है.
Pranab Mukherjee Health Update: देश के पूर्व राष्ट्रपति (Former President) प्रणब मुखर्जी की सेहत को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. प्रणब दा के बेटे अभिजीत मुखर्जी (Abhijeet Mukherjee) ने जानकारी देते हुए बताया कि मेरे पिता स्थिर हैं और उनकी सेहत में सुधार दिख रहा है. इससे पहले बुधवार को खबर सामने आई कि उनकी मेडिकल कंडीशन में कोई बदलाव नहीं हुआ है.
बता दें कि आज सुबह पूर्व राष्ट्रपति के बेटे अभिजीत मुखर्जी ने ट्वीट कर बताया कि मेरे पिता अब स्थिर हैं. उनके महत्वपूर्ण मापदण्ड नियंत्रण और प्रबंधनीय बने हैं. उनकी सेहत में सुधार दिख रहा है. मैं आप सभी से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं. यह भी पढ़ें-Pranab Mukherjee Health Update: पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की हालत में कोई सुधार नहीं, वेंटिलेटर सपोर्ट पर अब भी इलाज जारी
अभिजीत मुखर्जी का ट्वीट-
With All Your good wishes & sincere efforts of the Doctors , my father is stable now ! His vital parameters continue to remain under control & manageable ! Positive signs of his improvement is noticed ! I request you all to pray for His speedy recovery !🙏#PranabMukherjee
— Abhijit Mukherjee (@ABHIJIT_LS) August 19, 2020
गौर हो कि 84 साल के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को मस्तिष्क में खून का थक्का जमने के बाद उनकी एक जीवन रक्षक आपातकालीन सर्जरी कराई गई थी. जिसके कारण उनकी तबियत बिगड़ गई. वे जब अस्पताल में इलाज के लिए आए इस दौरान उनका कोरोना टेस्ट कराया गया. जिसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई.
वहीं प्रणब मुखर्जी ने 10 अगस्त को ट्वीट कर कोरोना से संक्रमित होने की जानकारी दी थी. इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि पिछले एक हफ्ते के भीतर जो लोग भी उनके संपर्क में आए हैं वे खुद को आइसोलेशन में रखे या अपना कोविड-19 का टेस्ट कराएं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 19, 2020 09:19 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

