IPL 2020 Update: एमएस धोनी और सुरेश रैना आईपीएल के मद्देनजर चेन्नई में प्रैक्टिस करने मैदान में उतरे, देखें तस्वीर
क्रिकेट प्रेमियों के लिए 15 अगस्त के दिन मायूस भरी खबर उस वक्त आई जब टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया. क्रिकेट के फैन्स इस खबर को सुनकर मायूस हुए थे कि कुछ देर बाद सुरेश रैना ने भी संन्यास की घोषणा कर दी. हालांकि दिनों खिलाड़ी आईपीएल खेलते दिखाई देंगे. रैना और धोनी चेन्नई पहुंच चुके हैं.
नई दिल्ली, 19 अगस्त. क्रिकेट प्रेमियों के लिए 15 अगस्त के दिन मायूस भरी खबर उस वक्त आई जब टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया. क्रिकेट के फैन्स इस खबर को सुनकर मायूस हुए थे कि कुछ देर बाद सुरेश रैना (Suresh Raina) ने भी संन्यास की घोषणा कर दी. हालांकि दिनों खिलाड़ी आईपीएल (IPL 2020 Update) खेलते दिखाई देंगे. रैना और धोनी चेन्नई पहुंच चुके हैं.
बता दें कि एमएस धोनी और सुरेश रैना की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है. इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर माही नामक अकाउंट से शेयर किया गया है. यह धोनी का अकाउंट नहीं बल्कि एक फैन का है. इसमें कहा जा रहा है कि दोनों खिलाड़ी चेन्नई के मैदान पर प्रैक्टिस करने उतरे हैं. यह भी पढ़ें-Suresh Raina on MS Dhoni: सुरेश रैना ने तोड़ी चुप्पी, कहा- संन्यास की घोषणा करने के बाद मुझसे गले मिलकर रोए धोनी
इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीर-
उल्लेखनीय है कि ट्रेनिंग कैंप खत्म के बाद चेन्नई सुपर किंग टीम 21 अगस्त को आईपीएल के चलते यूएई रवाना होने वाली है. कोरोना महामारी के कारण इस साल होने वाले आईपीएल का आयोजन यूएई में हो रहा है. आईपीएल का आगाज 19 सितंबर से होगा जो 10 नवंबर तक चलेगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 19, 2020 10:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

