सभी प्रकार की खबरें लिखने का शौक रखती हूं. खबरों के अलावा कविता और कहानियां लिखने में भी रूचि रखती हूं.
उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक दिल देहला देनेवाली घटना सामने आई है. कुछ अज्ञात हमलावरों ने एक महिला और उसकी पोती की गोली मारकर हत्या कर दी. ये घटना कानपुर के चकेरी इलाके में हुई. एसएसपी अनंत देव सिंह ने एएनआई को बताया कि यह एक हत्या दिखाई दे रही है. शवों को पोस्टमोरटम के लिए हॉस्पिटल भेज दिया गया है.
चीन की शंघाई की एक अदालत ने शुक्रवार को एक व्यक्ति को अपनी पत्नी की हत्या करने और लाश को 106 दिनों तक फ्रीजर में छिपाने के लिए मौत की सजा को बरकरार रखा है. 30 वर्षीय झिया शियाओडोंग (Zhu Xiaodong) ने अपनी पत्नी यांग लिपिंग (Yang Liping) के क्रेडिट कार्ड से लगभग 150,000 युआन ($ 21,800) खर्च किए. वो अपनी पत्नी की हत्या को भूलने के लिए किसी और महिला के साथ यात्रा कर रहा था.
लोगों के कान में आमतौर पर सोते समय चींटी और छोटे-मोटे कीड़े मकौड़े घुस जाते हैं. लेकिन कान में छिपकली घुस जाने वाली घटना हैरान कर देने वाली है. अगर हम आपको कहें कि एक महिला के कान में छिपकली घुस गई है तो आपको इस बात पर विश्वास नहीं होगा, लेकिन ये सच. थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक की एक महिला के कान में छिपकली घुस गई थी. इस मामले के सामने आने के बाद सभी हैरान हैं.
महिलाएं सुंदर दिखने के लिए क्या-क्या नहीं करती हैं, पार्लर में हजारों रूपये खर्च कर आती है. अपने पैरों को सुंदर और एड़ियों को सॉफ्ट रखने के लिए वो फिश पेडिक्योर कराती हैं. लेकिन उन्हें ये नही पता कि वो पैसों के नुकसान के साथ अपने शरीर को भी नुकसान पहुंचा रही हैं. चिकित्सा विशेषज्ञों का कहना है कि फिश पेडिक्योर के कारण एड्स, एचआईवी, सोरायसिस, एक्जीमा एवं अन्य त्वचा रोग फैल रहे हैं.
महाभारत काल में जब युद्ध में सैनिक घायल हो जाते थे, तब राजवैद्य इन सैनिकों के घावों पर मुलेठी (Liquorice) पाउडर और शहद का लेप लगाते थे, कहा जाता है कि यह लेप इतना कारगर होता था कि रात भर में घायल सैनिक अगले दिन पुनः युद्ध लड़ने के लिए खुद को तैयार कर लेता था. कहने का आशय यह है कि मुलेठी में सेहत और सौंदर्य के इतने सारे तत्व समाहित हैं, जिसकी तुलना किसी भी जड़ी बूटी से करना बेमानी ही होगा.
उत्तर प्रदेश के एटा में दिल दहला देनेवाली घटना सामने आई है. एक गर्भवती महिला को एक शादी के दौरान कुछ अज्ञात बदमाशों ने कथित रूप से पीटा, जिससे महिला का गर्भपात हो गया था. पुलिस के अनुसार इस मामले में दस हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है और मामले की सक्रिय जांच की जा रही है. पुलिस को महिला के ससुर ने बताया कि मारपीट के समय महिला पांच महीने की गर्भवती थी. उन्होंने बताया कि हम 27 जून को किदवई नगर इलाके में एक शादी में गए थे.
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में दिल दहला देनेवाला मामला सामने आया है. पत्नी के शक से परेशान पति ने उसके साथ अपने तीन बच्चों की हत्या के बाद फांसी लगा ली. मृतक का नाम प्रदीप था और वो गाजियाबाद के मसूरी इलाके का रहनेवाला था. खबरों के अनुसार प्रदीप की पत्नी उस पर शक करती थी. जिसकी वजह से वो काफी परेशान रहता था. मरने से पहले युवक ने सुसाइड नोट लिखा था, जिससे पता चला कि पत्नी उसपर शक करती थी
एक छोटी सी आर्कटिक लोमड़ी ने केवल 76 दिनों में नॉर्वे से कनाडा तक पैदल चलकर वैज्ञानिकों को आश्चर्यचकित कर दिया. इतनी तेज यात्रा पहले कभी दर्ज नहीं की गई थी. लोमड़ी की 3,506 किलोमीटर की यात्रा 26 मार्च, 2018 से स्पिट्सबर्गेन (Spitsbergen) में शुरू हुई, जो स्वालबार्ड (Svalbard) द्वीपसमूह का सबसे बड़ा द्वीप है, जो को मुख्य भूमि नॉर्वे और उत्तर के बीच स्थित है. नॉर्वेजियन पोलर इंस्टीट्यूट और नॉर्वेजियन इंस्टीट्यूट फॉर नेचर रिसर्च के शोधकर्ताओं ने लोमड़ी में उस वक्त जीपीएस फिट की थी जब वो 1 साल की थी.
इससे पहले आपने कभी भी देखा या सुना नहीं होगा कि केलों में पैसे छुपाकर जेल के कैदियों तक पहुंचाया जाता है. पास से देखकर या छूकर आप इस बात का अंदाजा भी नहीं लगा पाएंगे कि केलों में रुपये भरे हुए हैं. पैसों वाले केलों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो देखने के बाद सभी हैरान हैं और अब आप भी इस वीडियो को देखकर दंग रह जाएंगे. वीडियो में आप देख सकते हैं कि दस केलों के इस गुच्छे में से शख्स कुछ केले अलग कर रहा है.
मुंबई के डोंबिवली रेलवे स्टेशन पर आज सुबह एक महिला ने बेबी बॉय को जन्म दिया. बहुत कठिनाई और मदद के बाद महिला ने डोंबिवली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 पर एक बच्चे को जन्म दिया उसके बाद लगभग 7.21 बजे, उसे ड्रेसिंग, सक्शन आदि के लिए डोंबिवली रेलवे स्टेशन पर एक रूपये की सेवा देनेवाली क्लिनिक में ले जाया गया. डॉक्टर अक्षय उस समय क्लिनिक में मौजूद थे, वहां से माँ और बच्चे दोनों को एक सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) और उनके पति के साथ आगे के उपचार के लिए एक स्थानीय सरकारी अस्पताल भेज दिया गया.
भारी बारिश की वजह से पूरी मुंबई डूब गई थी, जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था. पानी भर जाने की वजह से लोग घरों से नहीं निकल पा रहे थे, बिजली चली गई थी. जिसकी वजह से अस्थमा पीड़ित और बीमार लोगों के जान पर बन आई थी. मुंबई के कलीना में ऐसा ही एक मामला सामने आया. यहां स्थित एयर इंडिया कॉलोनी में एक 54 वर्षीय महिला बिना बिजली के घर के अंदर फंसी हुई थी. महिला अस्थमा से पीड़ित थी.
मुंबई में भारी बारिश के दौरान फ़ॉरेस्ट डिपार्टमेंट को ठाणे के एक सीवर से एक लंबा अजगर मिला. इस अजगर की लंबाई 9 फीट थी. अजगर को बचाने के कार्य में स्थानीय प्रसाशन ने भी बचाव अभियान में वन विभाग की मदद की. ये अजगर दिवार की एक छेद में अटका हुआ था. वीडियो में आप देख सकते हैं कि फ़ॉरेस्ट डिपार्टमेंट के साथ मिलकर कुछ स्थानीय लोग किस तरह तेज बरसात में नाले में उतरकर लंबे अजगर को निकालने की कोशिश कर रहे हैं और फाइनली उन्होंने अजगर को निकाल लिया.
लोग अन्धविश्वास के चक्कर में न जाने क्या-क्या करते हैं. गुजरात की एक महिला को उसका अंधविश्वास बड़ा ही भारी पड़ गया. गुजरात के एक मंदिर में महिला पूजा करने गई और वहां बुरी तरह से फंस गई. दरसल महिला जिस मंदिर में गई थी वहां की मान्यता है कि जो भी श्रद्धालु हाथी के पैरों के नीचे से गुजरता है उसकी सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं. तो क्या महिला ने भी सोचा अब आई ही हूं मंदिर में तो हाथी की मूर्ति के पैरों तले गुजरकर अपनी सारी मनोकामनाएं पूरी कर ली जाए.
आज वर्ल्ड डॉक्टर्स डे पर एक डॉक्टर के आत्महत्या की खबर आई है. आज सुबह एक डॉक्टर ने पहले तो अपने दोनों बच्चों समेत पत्नी को मौत के घाट उतार दिए फिर खुद आत्महत्या कर ली. उनकी बीवी सोनू सिंह 50 साल की, बेटी अदिति 22 साल और बेटा आदित्य 13 साल का था. बीती रात अचानक उन्होंने पहली तो किसी धारदार हथियार से बच्चों और बीवी को मौत के घाट उतार दिया और खुद फांसी के फंदे पर लटक गए.
मुंबई में तेज बारिश की वजह से जगह-जगह पानी भर गया है. मुंबई के सबसे व्यस्त एयरपोर्ट जुहू में भी पानी भर गया. रनवे पर जमे हुए पानी में कुछ मछलियां तैरती हुई पाई गईं. यहां कैटफिश मछलियों की भरमार देखकर बहुत से एयरपोर्ट अधिकारी और हेलिकॉप्टर पायलट हैरान रह गए. रनवे पर मौजूद इन मछलियों में से कुछ तो तीन फीट तक लंबी थीं. रनवे पर जमे पानी में मछलियां मिलने का यह मामला बहुत अनोखा है.
बच्चे, कॉलेज स्टूडेंट्स हाउस वाइफ सभी को पब्जी खेलने की बुरी लत लग गई है. जो भी उन्हें ये गेम खेलने से रोकता है वो उनका दुश्मन हो जाता है. इस गेम के चक्कर में कई महिलाओं ने अपनी शादीशुदा जिंदगी बर्बाद कर ली. पब्जी गेम का एक और दिल दहला देनेवाला मामला सामने आया है. बड़े भाई के छोटे भाई को पब्जी खेलने से मना करने पर छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर दी. ये मामला मुंबई से सटे भिवंडी का है.
बीजेपी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने सोमवार को अपने बेटे आकाश विजयवर्गीय के इंदौर में क्रिकेट के बल्ले से एक सरकारी अधिकारी की पिटाई की कार्रवाई का बचाव किया. कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि क्रिकेट बल्ले की घटना दुर्भाग्यपूर्ण थी, दोष दोनों पक्षों का था. उन्होंने कहा कि आकाश विजयवर्गीय और नगरपालिका अधिकारी धीरेंद्र सिंह दोनों नौसिखिए खिलाड़ी थे. यह कहते हुए कैलाश विजवार्गीय ने मुद्दे को टालने की कोशिश की. उन्होंने अपने बयान में कहा "यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है.
शिमला के लोअर खलीनी इलाके में आज सुबह एक स्कूल बस के पलट जाने से 7 छात्र घायल हो गए. पुलिस और बचाव दल को घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं और बचाव कार्य जारी है. पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने से पहले स्थानीय लोग बस में फंसे छात्रों को बचाने की कोशिश कर रहे थे. घटना कैसे हुई इस बात की जानकारी अब तक नहीं मिल पाई है. अब तक सिर्फ 7 छात्रों के घायल होने की जानकारी मिली हैं.
उत्तर प्रदेश के नोएडा में 14 स्पा सेंटरों पर पुलिस ने एक साथ छापे मारे. रविवार रात की छापेमारी में 25 महिलाओं सहित 35 लोगों की गिरफ्तारी हुई. पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार किए गए लोगों में विदेशी नागरिक भी थे. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण के निर्देश पर सेक्टर 18 के कॉमर्शियल हब में 14 स्पा केंद्रों पर देर शाम छापे मारे गए. छापे लगभग आधी रात तक जारी रहे. ये जानकारी “गौतम बौद्ध नगर (ग्रामीण) पुलिस अधीक्षक (एसपी) विनीत जायसवाल ने बताई.
लोगों को पकड़कर जबरदस्ती उनसे जय श्री राम बुलवाने के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं. पुलिस के कड़े रूख के बाद भी ऐसे मामले आए दिन सुनाई देते रहते हैं. कानपुर में ऐसा ही एक और मामला सामने आया है. पीड़ित ताज मोहम्मद बर्रा-6 स्थित हरी मस्जिद स्थित मदरसे से घर वापस आ रहे थे इसी दौरान बर्रा-2 के नजदीक उन्होंने मोटरसाइकल पर जा रहे कुछ युवकों को बाइक से ओवरटेक करने की कोशिश की इस बात से भड़के दो बाइक सवार लोगों ने ताज मोहम्मद को रोक लिया और उससे झगड़ने लगे.