देश

गाजियाबाद: बीवी करती थी शक, पति ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या करने के बाद की ख़ुदकुशी

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में दिल दहला देनेवाला मामला सामने आया है. पत्नी के शक से परेशान पति ने उसके साथ अपने तीन बच्चों की हत्या के बाद फांसी लगा ली. मृतक का नाम प्रदीप था और वो गाजियाबाद के मसूरी इलाके का रहनेवाला था. खबरों के अनुसार प्रदीप की पत्नी उस पर शक करती थी. जिसकी वजह से वो काफी परेशान रहता था. मरने से पहले युवक ने सुसाइड नोट लिखा था, जिससे पता चला कि पत्नी उसपर शक करती थी

गाजियाबाद: बीवी करती थी शक, पति ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या करने के बाद की ख़ुदकुशी
मृतक का घर, गाजियाबाद ( फोटो क्रेडिट्स:

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में दिल दहला देनेवाला मामला सामने आया है. पत्नी के शक से परेशान पति ने उसके साथ अपने तीन बच्चों की हत्या के बाद फांसी लगा ली. मृतक का नाम प्रदीप था और वो गाजियाबाद के मसूरी इलाके का रहनेवाला था. खबरों के अनुसार प्रदीप की पत्नी उस पर शक करती थी. जिसकी वजह से वो काफी परेशान रहता था. मरने से पहले युवक ने सुसाइड नोट लिखा था, जिससे पता चला कि पत्नी उसपर शक करती थी जिसकी वजह से वो बहुत परेशान था. आसपास के लोगों को जब शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को फोन किया. पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और लाशों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. कुछ दिनों पहले दिल्ली में ऐसा ही एक मामला सामने आया था. दिल्ली के महरौली में टीचर पति ने रात में पत्नी समेत तीन बच्चों की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी और खुद को मारने की कोशिश की लेकिन ऐसा कर नही पाया.

यह भी पढ़ें: पति ने की पत्नी की गला दबाकर हत्या, रात भर शव के साथ किया छेड़छाड़

मुंबई से सटे ठाणे में एक युवक अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह के चलते उसकी हत्या कर खुद को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2019 09:13 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).