पति ने की पत्नी की गला दबाकर हत्या, रात भर शव के साथ किया छेड़छाड़
दिल्ली में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और रात भर लाश के साथ सोता रहा. अगले दिन आरोपी सुबह उठकर फरार हो गया. मथुरा निवासी प्रेमपाल निहार विहार में अपनी पत्नी के साथ किराए के घर में रहता था...
दिल्ली (Delhi) में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और रात भर लाश के साथ सोता रहा. अगले दिन आरोपी सुबह उठकर फरार हो गया. मथुरा निवासी प्रेमपाल निहार विहार में अपनी पत्नी के साथ किराए के घर में रहता था. आरोपी डिश टीवी लगाने का काम करता है और शराब पीने की उसे लत है. पांच मार्च की शाम शराब पीकर वो घर आया और पत्नी से उसका झगड़ा हो गया. पत्नी को चुप कराने के लिए प्रेमपाल ने उसका मुंह बंद कर दिया जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई. आरोपी रात भर पत्नी के शव के साथ सोया रहा और सुबह उठकर शव के साथ छेड़छाड़ भी की.
सुबह होते ही आरोपी फरार हो गया. पुलिस ने गुरूवार को आरोपी को गिरफ्तार कर उस पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने पत्नी को चुप कराने की कोशिश की थी, लेकिन इस दौरान उसकी मौत हो गई. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि महिला की मौत गला दबाने से हुई है. आरोपी पति प्रेमपाल को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
यह भी पढ़ें; बिहार: प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या, शव के साथ ...
आरोपी प्रेमपाल और मृतका के दो बच्चे हैं जो अपने दादा दादी के पास मथुरा में हैं. पति और पत्नी के बिच किस बात लेकर बहस हुई थी इस बात का अब तक पता नहीं लग पाया है. पुलिस आरोपी के परिवार वालों से पूछताछ करने की कोशिश कर रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 09, 2019 11:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

