दिल्ली: नोएडा सेक्टर 18 में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, स्पॉ सेंटर से 25 महिलाएं और 10 पुरुष गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के नोएडा में 14 स्पा सेंटरों पर पुलिस ने एक साथ छापे मारे. रविवार रात की छापेमारी में 25 महिलाओं सहित 35 लोगों की गिरफ्तारी हुई. पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार किए गए लोगों में विदेशी नागरिक भी थे. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण के निर्देश पर सेक्टर 18 के कॉमर्शियल हब में 14 स्पा केंद्रों पर देर शाम छापे मारे गए. छापे लगभग आधी रात तक जारी रहे. ये जानकारी “गौतम बौद्ध नगर (ग्रामीण) पुलिस अधीक्षक (एसपी) विनीत जायसवाल ने बताई.
उत्तर प्रदेश के नोएडा में 14 स्पा सेंटरों पर पुलिस ने एक साथ छापे मारे. रविवार रात की छापेमारी में 25 महिलाओं सहित 35 लोगों की गिरफ्तारी हुई. पुलिस ने बताया कि, गिरफ्तार किए गए लोगों में विदेशी नागरिक भी थे. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण के निर्देश पर सेक्टर 18 के कॉमर्शियल हब में 14 स्पा केंद्रों पर देर शाम छापे मारे गए. छापे लगभग आधी रात तक जारी रहे. ये जानकारी “गौतम बौद्ध नगर (ग्रामीण) पुलिस अधीक्षक (एसपी) विनीत जायसवाल ने दी. सात सर्किल अधिकारियों, आठ स्टेशन हाउस अधिकारियों, 30 सब-इंस्पेक्टर्स, पुरुष और महिला कांस्टेबल दोनों को मिलाकर चौदह पुलिस टीमें इस कार्रवाई में शामिल थीं. “कुल मिलाकर 35 लोग इन स्पा सेंटर्स से गिरफ्तार किए गए. जिनमें कई विदेशी नागरिक भी शामिल थे. इन स्पा सेंटर्स से लगभग 1 लाख रुपये कैश, बीयर, इस्तेमाल और बिना इस्तेमाल किए हुए कंडोम और आपत्तिजनक आर्टिकल्स जब्त किए गए.
Gautam Buddh Nagar: 15 teams of police conducted raids at 14 spas in Sector 18 y'day & arrested 35 people - 10 men & 25 women - including those of foreign nationality. Rs 1 Lakh cash, condoms etc also seized. The spas have been sealed. Action will be taken against the spa owners. pic.twitter.com/qFfjl4Y4aN
— ANI UP (@ANINewsUP) July 1, 2019
14 स्पा सेंटर्स को सील कर दिया गया है. एसपी ने बताया कि उनमें से तीन सेक्स व्यापार में लिप्त पाए गए जबकि अन्य में गंभीर अनियमितताएं थीं. स्पा सेंटरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और उनके मालिकों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2019 08:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

