वायरल

केलों में इस तरह पैसे छिपाकर भेजा जाता है जेल के कैदियों को, वीडियो देखकर हो जाएंगे हैरान

इससे पहले आपने कभी भी देखा या सुना नहीं होगा कि केलों में पैसे छुपाकर जेल के कैदियों तक पहुंचाया जाता है. पास से देखकर या छूकर आप इस बात का अंदाजा भी नहीं लगा पाएंगे कि केलों में रुपये भरे हुए हैं. पैसों वाले केलों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो देखने के बाद सभी हैरान हैं और अब आप भी इस वीडियो को देखकर दंग रह जाएंगे. वीडियो में आप देख सकते हैं कि दस केलों के इस गुच्छे में से शख्स कुछ केले अलग कर रहा है.

केलों में इस तरह पैसे छिपाकर भेजा जाता है जेल के कैदियों को, वीडियो देखकर हो जाएंगे हैरान
केले में छिपाए गए पैसे, (फोटो क्रेडिट्स: YouTube)

इससे पहले आपने कभी भी देखा या सुना नहीं होगा कि केलों में पैसे छुपाकर जेल के कैदियों तक पहुंचाया जाता है. पास से देखकर या छूकर आप इस बात का अंदाजा भी नहीं लगा पाएंगे कि केलों में रुपये भरे हुए हैं. पैसों वाले केलों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो देखने के बाद सभी हैरान हैं और अब आप भी इस वीडियो को देखकर दंग रह जाएंगे. वीडियो में आप देख सकते हैं कि दस केलों के इस गुच्छे में से शख्स कुछ केले अलग कर रहा है. साफ दिखाई दे रहा है कि जिन केलों के नीचे वाले भाग में ट्रांसपेरेंट सेलो टेप्स लगे हुए हैं. शख्स उन्ही केलों को गुच्छे से अलग कर रहा है. उसके बाद वो शख्स पहले केले को खोलता है उसमें प्लास्टिक पेपर में रैप किया हुआ रोल निकलता है और उस रोल में से 500 के कई सारे नोट निकलते हैं. दूसरे केले में 2000 के कई नोट मिलते हैं और तीसरे केले में से 500 के नोट मिले. आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो

यह भी पढ़ें: डीआरआई ने सोने की तस्करी के गिरोह का किया पर्दाफाश, 100 किलो से अधिक सोना बरामद

खबरों के अनुसार इस तरीके का उपयोग जेलों और कई जगहों पर तस्करी का पैसा पहुंचाने के लिए किया जाता है. केलों में छुपाए गए पैसे वाले केले को पहचानना बहुत मुश्किल है. लेकिन कानून के हाथ बहुत लंबे होते हैं वो मुजरिम तक पहुंच ही जाते है. आखिरकार कानून भी इस राज तक पहुंच ही गई.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 03, 2019 12:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).