डीआरआई ने सोने की तस्करी के गिरोह का किया पर्दाफाश, 100 किलो से अधिक सोना बरामद
29 मार्च राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने दावा किया है कि उसने यहां 106.9 किलोग्राम सोना जब्त कर इस मामले में सात लोगों की गिरफ्तारी करने के साथ बड़े पैमाने पर सोने की तस्करी के रैकेट का भंडाफोड़ किया है...
मुंबई: 29 मार्च राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने दावा किया है कि उसने यहां 106.9 किलोग्राम सोना जब्त कर इस मामले में सात लोगों की गिरफ्तारी करने के साथ बड़े पैमाने पर सोने की तस्करी के रैकेट का भंडाफोड़ किया है. डीआरआई ने एक खुफिया सूचना के आधार कार्रवाई करते हुए हाल ही में मुंबई के डोंगरी इलाके में दो वाहनों में छिपाकर रखे गए 75 किलोग्राम तस्करी के सोने को जब्त कर लिया और इस मामले में अब्दुल अहद जारोदारवाला, शेख़ अब्दुल अहद और शोएब ज़ारोदारवाला को हिरासत में लिया.
शोएब और अब्दुल अहद ज़ारोदरवाला ने कथित तौर पर स्वीकार किया कि उन्हें निसार अलियार नाम के एक आदमी से कुल 200 किलोग्राम से अधिक तस्करी का सोना मिला था. इन्होंने बताया कि दोनों ने दलाली पर थोक बाजार में तस्करी का सोना बेचा और उनके ग्राहकों में से एक राजू उर्फ मनोज जैन थे जिन्होंने पूर्व में उनसे लगभग 100 किलोग्राम तस्करी का सोना खरीदा था. इस मामले में अकिल फ्रूटवाला और हैप्पी धाकड़ नाम के व्यक्तियों की संलिप्तता भी सामने आई. निसार ने दुबई से भारत में 200 किलो सोने के तस्करी की बात स्वीकार की है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 30, 2019 08:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

