हिमाचल प्रदेश: स्कूल बस पलटने से 7 छात्र घायल, बचाव कार्य जारी
शिमला के लोअर खलीनी इलाके में आज सुबह एक स्कूल बस के पलट जाने से 7 छात्र घायल हो गए. पुलिस और बचाव दल को घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं और बचाव कार्य जारी है. पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने से पहले स्थानीय लोग बस में फंसे छात्रों को बचाने की कोशिश कर रहे थे. घटना कैसे हुई इस बात की जानकारी अब तक नहीं मिल पाई है. अब तक सिर्फ 7 छात्रों के घायल होने की जानकारी मिली हैं.
हिमाचल प्रदेश: शिमला के लोअर खलीनी इलाके में आज सुबह एक स्कूल बस के पलट जाने से 7 छात्र घायल हो गए. पुलिस और बचाव दल को घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं और बचाव कार्य जारी है. पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने से पहले स्थानीय लोग बस में फंसे छात्रों को बचाने की कोशिश कर रहे थे. घटना कैसे हुई इस बात की जानकारी अब तक नहीं मिल पाई है. अब तक सिर्फ 7 छात्रों के घायल होने की जानकारी मिली है. तस्वीरों में साफ दिखाई दे रहा है कि खाई में बस के गिरने की वजह से बस के परखच्चे उड़ गए हैं. किसी के जान माल की हानि हुई है कि इस बात की जानकारी अब तक नहीं मिल पाई है.
Himachal Pradesh: 7 students injured after a schools bus rolled down a hill in Lower Khalini area of Shimla this morning. Police and rescue teams have been rushed to the spot. Locals are rescuing the students. More details awaited. pic.twitter.com/1jvz4nBMHB
— ANI (@ANI) July 1, 2019
यह भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा हादसा, खाई में गिरी बस, 33 की मौत
बता दें कि कुछ दिनों पहले ऐसी ही एक घटना हिमाचल प्रदेश में हुई. कुल्लू में एक बस हादसे की वजह से 33 लोगों की मौत हो गई थी और 37 लोग घायल हो गए थे. इस ये घटना 21 जून की है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2019 09:23 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

