हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा हादसा, खाई में गिरी बस, 33 की मौत
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में गुरुवार को एक निजी बस के एक गहरी खाई में गिरने से तीस लोगों की मौत हो गई। हादसे में चालीस लोग घायल हो गए. यह जानकारी पुलिस ने दी. बस में क्षमता से अधिक यात्री सवार थे. यहां तक कि बस की छत पर भी मुसाफिर बैठे हुए थे. इनमें से अधिकांश लोग कुल्लू और मंडी जिलों के थे. हादसा कुल्लू शहर से 50 किलोमीटर दूर स्थित बंजार के पास हुआ.
शिमला. हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के कुल्लू (Kullu) जिले में गुरुवार को एक निजी बस के एक गहरी खाई में गिरने से 33 लोगों की मौत हो गई. हादसे में 37 लोग घायल हो गए. यह जानकारी पुलिस ने दी. बस में क्षमता से अधिक यात्री सवार थे. यहां तक कि बस की छत पर भी मुसाफिर बैठे हुए थे. इनमें से अधिकांश लोग कुल्लू और मंडी जिलों के थे. हादसा कुल्लू शहर से 50 किलोमीटर दूर स्थित बंजार के पास हुआ.
पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि निजी बस कुल्लू से गदा गुशैनी जा रही थी, जब वह सड़क से फिसलकर खाई में जा गिरी. उन्होंने बताया कि घायलों को कुल्लू और मंडी के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. घायलों में बंजार के स्कूल व कॉलेज के विद्यार्थी भी शामिल हैं जो अपने घरों को लौट रहे थे. यह भी पढ़े-हिमाचल प्रदेश: पीएम मोदी और राहुल गांधी ने कुल्लू बस दुर्घटना पर जताया दुख
#UPDATE Banjar SDM MR Bhardwaj: 33 people dead, 37 injured after a private bus fell into a deep gorge near Banjar area of Kullu district, earlier today. Rescue operations underway. The bus was on its way from Banjar to Gadagushani area. #HimachalPradesh
— ANI (@ANI) June 20, 2019
प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि बस मुसाफिरों से ठसाठस भरी हुई थी और चालक एक मोड़ पर शायद नियंत्रण खो बैठा. प्रत्यक्षदर्शी रमेश ठाकुर ने कहा कि बचाव कर्मियों को शवों और घायलों को वाहन और खाई से निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी.
पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने हिमाचल प्रदेश के कुल्लू (Kullu) जिले में बस दुर्घटना में जान गवानें वाले लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना दी. पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि घायल जल्द ठीक हो जाएंगे. हिमाचल प्रदेश सरकार (Himachal Pradesh Govt) हर संभव सहायता प्रदान करने का प्रयास कर रही है. राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हादसे पर गहरा दुख जताया है.
मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी ने कुल्लू के अंतर्गत बंजार के समीप हुए बस हादसे में 20 की मौत व लगभग 25 लोगों के घायल होने पर दुख व्यक्त किया है।
उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति की प्रार्थना तथा शोकग्रस्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। pic.twitter.com/FqnnCAz2mN
— CMO HIMACHAL (@CMOFFICEHP) June 20, 2019
कुल्लू के जिला प्रशासन ने मरने वालों के परिजनों और घायलों को 50-50 हजार की तात्कालिक आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है. घटना की मजिस्ट्रेट जांच का आदेश दिया गया है.
(IANS इनपुट के साथ)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 20, 2019 10:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

