अब्दुल कादिर के निधन पर शोक में डूबा क्रिकेट जगत, खिलाड़ियों ने ट्वीट कर जताया दुख
पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज लेग स्पिनर अब्दुल कादिर (Abdul Qadir) का बीते कल यानि शुक्रवार को लाहौर में कार्डिएक अरेस्ट की वजह से निधन हो गया. इस पूर्व लेग स्पिनर के असामयिक निधन से पूरा खेल जगत शोक में है. 63 वर्षीय क्रिकेटर के निधन के पश्चात देश के पूर्व खिलाड़ियों सचिन तेंदुलकर, रविचंद्रन अश्विन, हरभजन सिंह, बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण और आकाश चोपड़ा ने गहरा शोक जताया है.