Coronavirus: बिहार शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, कक्षा 1 से 9 और 11 तक के सभी छात्रों को अगली क्लास में करेगा प्रमोट
भारत में कोरोना वायरस का प्रकोप दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है. देश में इस महामारी की बढ़ती विभीषिता को देखते हुए बिहार शिक्षा विभाग ने कक्षा 1 से 9 और 11 तक के सभी छात्रों को अगली कक्षा में प्रोमोट किया जाएगा का ऐलान किया है. बता दें कि बिहार में इस महामारी की वजह से एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है, और राज्य में फिलहाल 38 सक्रिय मरीज हैं.