देश

कोरोना संकट के बीच हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन दवा की सप्लाई पर डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- थैंक्यू पीएम नरेंद्र मोदी, भारत के इस कदम को हम कभी नहीं भुला सकते

भारत द्वारा हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन के निर्यात पर मुहर लगाते ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम नरेंद्र मोदी और भारत वासियों का धन्यवाद जताया है. ट्रंप ने ट्वीट करते हुए कहा, 'मुश्किल हालात में दोस्तों के बीच और सहयोग की जरूरत पड़ती है.

कोरोना संकट के बीच हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन दवा की सप्लाई पर डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- थैंक्यू पीएम नरेंद्र मोदी, भारत के इस कदम को हम कभी नहीं भुला सकते
अमेरिकी राष्ट्रति डोनाल्ड ट्रंप (Photo Credits: ANI)

नई दिल्ली: भारत द्वारा हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन (Hydroxychloroquine) के निर्यात पर मुहर लगाते ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और भारत वासियों का धन्यवाद जताया है. ट्रंप ने ट्वीट करते हुए कहा, 'मुश्किल हालात में दोस्तों के बीच और सहयोग की जरूरत पड़ती है. हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन पर फैसला लेने के लिए भारत और उसके लोगों को धन्यवाद. इसे हम कभी नहीं भुला सकते. इस सहयोग के लिए प्रधानमंत्री मोदी को शुक्रिया.

बता दें कि कोरोना वायरस से निपटना तमाम देशों के लिए एक चुनौती बन गया है. इसमें शक्तिशाली देश अमेरिका से लेकर चीन, फ्रांस, ब्रिटेन, भारत समेत कई देश शामिल हैं. हर देश अपने नागरिकों की चिंता सता रही है कि कोरोना वायरस से कैसे उन्हें बचाया जाए. कोरोना का सबसे अधिक प्रकोप अमेरिका और इटली के बाद चीन में देखा गया है.

यह भी पढ़ें- Coronavirus: राहुल गांधी ने अमेरिका को हाइड्रॉक्सिल क्लोरोक्विन निर्यात किए जाने पर जताई नाराजगी

दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका की हालत तो ऐसी है कि वहां हर 24 घंटे में 800 से लेकर 1000 लोगों की मौत हो रही है. वहीं लाखों लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं. ऐसे में कोरोना के प्रकोप से बचने के लिए अमेरिका ने भारत से मदद मांगी थी. इसी बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक बयान सामने आया था. जिसमें वे कह रहे हैं कि भारत हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन की सप्लाई नहीं करता तो हम जवाबी कार्रवाई करते.

बता दें कि कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के इलाज में हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन (Hydroxychloroquine) का इस्‍तेमाल किया जा रहा है. मीडिया से बात करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मैंने प्रधानमंत्री मोदी से रविवार सुबह इस मुद्दे पर बात की थी. मैंने कहा कि अगर आप हमारी हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन दवा के सप्लाई को अनुमति दे रहे हैं, तो हम इसकी तारीफ करेंगे. अगर वह इसकी अनुमति नहीं देते हैं तो भी कोई बात नहीं. लेकिन वे हमसे भी इसी तरह की प्रतिक्रिया की उम्मीद रखें. ट्रंप ने फोन कर खुद पीएम मोदी से मदद मांगी थी. हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन दवा का उपयोग मलेरिया के इस्तेमाल में किया जाता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 09, 2020 12:29 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).