देश

Coronavirus: देशभर में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 5274, अब तक 149 की मौत

देश में कोरोना वायरस का प्रकोप दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है. बुधवार यानि आज स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी किए गए नए आकड़ों के अनुसार देश में इस वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 5274 हो गई है. इसके अलावा देश में इस महामारी की चपेट में आने से 149 लोगों की मौत भी हो चुकी है.

Coronavirus: देशभर में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 5274, अब तक 149 की मौत
कोरोना वायरस का टेस्ट (Photo Credits: IANS)

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) का प्रकोप दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है. बुधवार यानि आज स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी किए गए नए आकड़ों के अनुसार देश में इस वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 5274 हो गई है. इसके अलावा देश में इस महामारी की चपेट में आने से 149 लोगों की मौत भी हो चुकी है, लेकिन लोगों के लिए राहत भरी खबर यह है कि इस महामारी से अबतक 411 लोग पूरी तरह से ठीक होकर डिस्चार्ज भी हो चुके हैं. देश में कोरोना वायरस से संक्रमित सक्रिय मरीजों की संख्या 4714 है.

बता दें कि देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) पीड़ितों की संख्या लगातर बढ़ती ही जा रही है. इस जानलेवा महामारी के प्रकोप से बचाने के लिए देशभर में सब कुछ लॉकडाउन (Lockdown) है. इस तनावपूर्ण स्थिति के बीच बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने कहा कि 14 अप्रैल को देशव्यापी बंदी (लॉकडाउन) खत्म करना संभव नहीं होगा.

यह भी पढ़ें- कोरोना वायरस के कहर पर भारी पड़ा भीलवाड़ा मॉडल, पूरे देश में किया जा सकता लागू

मिली जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री ने संसद में प्रतिनिधित्व करने वाले राजनीतिक दलों के शीर्ष नेताओं के साथ बातचीत के दौरान लॉकडाउन को बढ़ाने पर जोर दिया. वीडियो कांफ्रेंसिंग से हुई बैठक में संसद में चार या अधिक सदस्यों वाले दलों के नेता शामिल हुए. हालांकि मौजूदा स्थिति को देखते हुए कुछ राज्यों ने पहले ही लॉकडाउन को आगे बढ़ाने का समर्थन किया है. इस बैठक में लोकसभा और राज्यसभा के सांसद शामिल हुए.

उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 अप्रैल से 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की थी, जिसकी अवधि 14 अप्रैल को खत्म हो रही है. हालांकि केंद्र सरकार की ओर से लॉकडाउन को बढ़ाने को लेकर कुछ भी साफ तौर पर नहीं कहा गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 08, 2020 11:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).