Bharat Ratna Awards 2024: कब शुरू हुआ प्रतिष्ठित राष्ट्रीय अवार्ड ‘भारत रत्न’! जानें कैसे होता है चुनाव और क्या मिलता है विजेताओं को?
भारत रत्न’ राष्ट्र का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है, जो राष्ट्र की सेवा स्वरूप दिया जाता है. इन सेवाओं में कला, साहित्य, विज्ञान, खेल, सार्वजनिक सेवा आदि शामिल है. इस सम्मान पुरस्कार की स्थापना 02 जनवरी 1954 में भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति द्वारा की गई थी. प्रारंभ में इस सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान को मरणोपरांत देने का प्रावधान नहीं था, लेकिन 1955 में यह प्रावधान जोड़ा गया.