Tourism Planning in New Year 2022: कम बजट में उठाएं पर्यटन का भरपूर लुत्फ! जानें किस माह कहां ले सकते हैं घुमक्कड़ी का मजा?
कोरोना संक्रमण के प्रकोप और लॉकडाउन की सजा से ऊब चुके लोग अब सैर-सपाटे के लिए निकलने लगे हैं, ताकि जड़ हो चुकी जिंदगी को नई ऊर्जा मिले. अगर नये वर्ष के लिए आप भी कहीं घूमने की योजना बना रहे हैं, और आपका बजट सीमित है तो यहां कुछ ऐसे डेस्टिनेशन के बारे में बात करेंगे, जो आपके सीमित बजट में पर्यटन का भरपूर आनंद दिला सकते हैं.