Festivals And Vrat In January 2022: नए वर्ष के पहले माह जनवरी के महत्वपूर्ण व्रत एवं त्यौहार
अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार पहली जनवरी शनिवार से नये साल (New Year 2022) का आगाज हो जायेगा. हिंदी पंचांग के मुताबिक जनवरी 2022 का महीना हिंदी के पौष में शुरू होकर माघ माह में समाप्त होगा. सनातन धर्म में पौष और माघ के माह व्रत एवं पर्वों की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माने जाते हैं....
अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार पहली जनवरी शनिवार से नये साल (New Year 2022) का आगाज हो जायेगा. हिंदी पंचांग के मुताबिक जनवरी 2022 का महीना हिंदी के पौष में शुरू होकर माघ माह में समाप्त होगा. सनातन धर्म में पौष और माघ के माह व्रत एवं पर्वों की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माने जाते हैं. जनवरी माह में मासिक शिवरात्रि, पौष पुत्रदा एकादशी, षटतिला एकादशी, मकर संक्रांति और पोंगल जैसे कई महत्वपूर्ण व्रत, पर्व एवं विशेष दिवस पड़ेंगे. आइए देखते हैं जनवरी 2022 के प्रमुख व्रत, पर्व एवं महत्वपूर्ण दिवसों की सूची में किस दिन क्या सेलीब्रेट किया जायेगा. यह भी पढ़ें: क्या आपको भी आते हैं ऐसे बेसिर-पैर के सपनें? जानें स्वप्न शास्त्र इसे शुभ मानता है या अशुभ?
जनवरी 2022 के व्रत, पर्व एवं दिवस विशेष
01 जनवरी (शनिवार) मासिक शिवरात्रि
02 जनवरी (रविवार) पौष अमावस्या, वाकूला अमावस्या
03 जनवरी (सोमवार) महिला मुक्ति दिवस, सावित्री बाई फुले जयंती
04 जनवरी (मंगलवार) विश्व ब्रेल दिवस
06 जनवरी (गुरुवार) विनायक चतुर्थी
09 जनवरी (रविवार) गुरु गोविंद सिंह जयंती
10 जनवरी (सोमवार) शाकंभरी देवी नवरात्रोत्सवारंभ, प्रवासी भारतीय दिवस, विश्व हिंदी दिवस
11 जनवरी (मंगलवार) लाल बहादुर शास्त्री पुण्य-तिथि
12 जनवरी (बुधवार) राष्ट्रीय युवा दिवस, स्वामी विवेकानंद जयंती
13 जनवरी (गुरुवार) पौष पुत्रदा एकादशी, लोहड़ी
14 जनवरी (शुक्रवार) पोंगल, उत्तरायण, मकर संक्रांति,
15 जनवरी (शनिवार) प्रदोष व्रत (शुक्ल), थल सेना दिवस
17 जनवरी (सोमवार) पौष पूर्णिमा व्रत
18 जनवरी (मंगलवार) पोलियो दिवस
20 जनवरी (गुरुवार) गुरु गोबिंद सिंह जयंती
21 जनवरी (शुक्रवार) संकष्टी चतुर्थी
23 जनवरी (रविवार) सुभाषचंद्र बोस जयंती
24 जनवरी- (सोमवार) राष्ट्रीय बालिका दिवस
25 जनवरी (मंगलवार) राष्ट्रीय मतदाता दिवस, राष्ट्रीय पर्यटन दिवस
26 जनवरी (बुधवार) गणतंत्र दिवस
27 जनवरी (गुरुवार) अंतर्राष्ट्रीय प्रलय स्मृति दिवस
28 जनवरी (शुक्रवार) षटतिला एकादशी, लाला लाजपत राय जयंती
30 जनवरी (रविवार) मासिक शिवरात्रि, राष्ट्रीय शहीद दिवस, महात्मा गांधी पुण्य-तिथि
31 जनवरी (सोमवार) मौनी अमावस्या, सोमवती अमावस्या, कुष्ठ रोग दिवस
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 09, 2021 10:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

