एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | ईरान से परमाणु संधि को बचा लेने का अवसर नहीं गंवाने की अपील

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सोमवार को इस समझौते से जुड़े देशों की बैठक हुई। यह सालभर बाद विदेश मंत्री स्तर की पहली बैठक है।

विदेश की खबरें | ईरान से परमाणु संधि को बचा लेने का अवसर नहीं गंवाने की अपील

सोमवार को इस समझौते से जुड़े देशों की बैठक हुई। यह सालभर बाद विदेश मंत्री स्तर की पहली बैठक है।

इस संधि को उससे जुड़े अन्य देश अमेरिका के एकतरफा ढंग से हटने के बाद उसे बचाने की जुगत में लगे है। इस पर ईरान और अमेरिका के अलावा जर्मनी, फ्रांस, ब्रिटेन, चीन और रूस ने हस्ताक्षर किये थे।

तीन यूरोपीय शक्तियों ने आशा जतायी कि प्रशासन बदलने के बाद अमेरिका को अब इस करार पर वापस लाया जा सकता है जिसका लक्ष्य ईरान को परमाणु बम बनाने से रोकना है। वैसे ईरान परमाणु बम बनाने से इनकार करता रहा है।

नवनिर्वाचित अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि उन्हें अमेरिका के इस करार पर वापस आने की आस है। उनके ही उपराष्ट्रपति रहने के दौरान यह करार हुआ था।

ईरान अब इस संधि में लगायी गयी पाबंदियों के उल्लंघन में जुटा है। उस पर आरोप है कि वह अनुमति से अधिक संवर्धित यूरेनियम का भंडारण कर रहा है और इजाजत से अधिक संवर्धन कर रहा है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 21, 2020 09:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).