MLA Maganti Gopinath Passed Away: बीआरएस विधायक मगंती गोपीनाथ का 63 वर्ष की आयु में निधन, नेताओं ने जताया शोक
तेलंगाना में विपक्षी पार्टी भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के विधायक मगंती गोपीनाथ का रविवार सुबह यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया. वह 63 वर्ष के थे. पांच जून को दिल का दौरा पड़ने के बाद गोपीनाथ को एआईजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
हैदराबाद,8 जून : तेलंगाना में विपक्षी पार्टी भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के विधायक मगंती गोपीनाथ का रविवार सुबह यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया. वह 63 वर्ष के थे. पांच जून को दिल का दौरा पड़ने के बाद गोपीनाथ को एआईजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अस्पताल ने बताया कि सुबह पौने छह बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.
यहां जुबली हिल्स से विधायक गोपीनाथ ने 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नेता एवं पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन को हराया था. तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के पूर्व नेता गोपीनाथ पार्टी की हैदराबाद इकाई के अध्यक्ष रहे थे और 2014 में तेदेपा के टिकट पर जुबली हिल्स से चुने गए थे. वह 2016 में तेदेपा के कई अन्य विधायकों के साथ सत्तारूढ़ बीआरएस (तब टीआरएस) में शामिल हो गए थे. यह भी पढ़ें : हम 243 सीट नहीं जीतेंगे, गलत आदमी को टिकट दूं तो वोट मत करना: प्रशांत किशोर
बीआरएस के टिकट पर वह 2018 और 2023 में विधानसभा के लिए फिर से चुने गए. तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी, केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष जी किशन रेड्डी, बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष के.टी. रामा राव और कई अन्य नेताओं ने गोपीनाथ के निधन पर शोक जताया.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 08, 2025 09:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

