देश

Maharashtra COVID-19 Case: महाराष्ट्र में कोविड मामलों में फिर इजाफा, 86 नए संक्रमित मरीज मिले

महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को कोविड-19 से जुड़ी ताजा स्थिति की जानकारी साझा की. रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में आज 86 नए कोविड पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है, जिससे सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 595 हो गई है.

Maharashtra COVID-19 Case: महाराष्ट्र में कोविड मामलों में फिर इजाफा, 86 नए संक्रमित मरीज मिले
(Photo Credits ANI)

मुंबई, 8 जून : महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को कोविड-19 से जुड़ी ताजा स्थिति की जानकारी साझा की. रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में आज 86 नए कोविड पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है, जिससे सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 595 हो गई है. अच्छी खबर यह है कि 749 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं, जिससे रिकवरी रेट में सुधार हुआ है. वहीं, जनवरी 2025 से अब तक राज्य में कोविड से कुल 18 मौतें दर्ज की जा चुकी हैं.

स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, जनवरी से अब तक कुल 16,226 स्वैब सैंपलों की जांच की जा चुकी है, जिनमें से 1,362 सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं. इनमें से 640 मामले केवल मुंबई से सामने आए हैं. शनिवार को मिले 86 नए मामलों में मुंबई से 28, पुणे से 33, ठाणे से छह, पीसीएमसी (पिंपरी-चिंचवड़) से सात, मीरा-भायंदर से दो, छत्रपति संभाजीनगर तथा नागपुर से तीन-तीन और सातारा तथा कोल्हापुर से एक-एक मरीज शामिल हैं. यह भी पढ़ें : Indore: मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में अस्पताल में नवजात शिशु को मुंह में दबाकर ले जाता दिखा कुत्ता, जांच शुरू

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में कोविड मामलों की संख्या में समय-समय पर वृद्धि देखी जा रही है, जो केवल महाराष्ट्र तक सीमित नहीं है, बल्कि अन्य राज्यों और कुछ देशों में भी इसी तरह की स्थिति देखी जा रही है. सरकार और स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से सतर्क रहने, मास्क पहनने, भीड़भाड़ वाले इलाकों से बचने और स्वास्थ्य संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 08, 2025 08:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).