Indore: मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में अस्पताल में नवजात शिशु को मुंह में दबाकर ले जाता दिखा कुत्ता, जांच शुरू

महू, 8 जून : मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में एक सरकारी अस्पताल के शौचालय के पास शनिवार को एक आवारा कुत्ते को मुंह में मृत नवजात को दबाये हुए देखा गया जिसके बाद एक सुरक्षा गार्ड ने उसे भगाकर शव को छुड़ाया.

जिला मुख्यालय से लगभग 25 किलोमीटर दूर महू के सिविल अस्पताल के अधिकारियों और पुलिस ने नवजात बच्चे के शव के वहां होने से जुड़े घटनाक्रम और उसके बाद की घटनाओं की जांच शुरू कर दी है. महू सिविल अस्पताल के प्रभारी डॉ. एच आर वर्मा ने ‘पीटीआई-’ को बताया, ‘‘सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, यह घटना देर रात डेढ़ से दो बजे के बीच की है. यह भी पढ़ें : उत्तर रेलवे ने कटरा और श्रीनगर के बीच वंदे भारत ट्रेन का वाणिज्यिक परिचालन शुरू किया

इस दौरान एक किशोरवय लड़की शौचालय में जाती हुई दिखाई दी. जब हमने कर्मचारियों से पूछा तो पता चला कि 17 वर्षीय लड़की पेट दर्द की शिकायत लेकर आई थी और उसे शुक्रवार रात नौ बजे भर्ती कराया गया था. हमें संदेह है कि लड़की ने शौचालय में बच्चे को जन्म दिया है.’’