देश

Sonia Gandhi Health Update: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, शिमला के अस्पताल में भर्ती; जानें उनका हेल्थ अपडेट

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें शनिवार को शिमला के IGMC अस्पताल में भर्ती कराया गया.

Sonia Gandhi Health Update: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, शिमला के अस्पताल में भर्ती; जानें उनका हेल्थ अपडेट

Sonia Gandhi Health Update: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें शनिवार को शिमला के IGMC अस्पताल में भर्ती कराया गया. सोनिया गांधी पिछले तीन दिनों से शिमला के चाराबरा में प्रियंका गांधी के घर पर छुट्टियां मना रही थीं. बताया जा रहा है कि अचानक तबीयत खराब होने के चलते उन्हें तुरंत अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उनकी ECG और MRI जांच की. डॉक्टरों की एक टीम उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए है. सूत्रों के अनुसार, सोनिया गांधी की स्थिति फिलहाल स्थिर है, लेकिन डॉक्टर एहतियात के तौर पर उनकी पूरी मेडिकल जांच कर रहे हैं. प्रियंका गांधी भी उनके साथ अस्पताल पहुंची थीं.

सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ने की खबर फैलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में चिंता का माहौल है.

ये भी पढें: सोनिया गांधी ने गिरिजा व्यास के निधन पर जताया शोक, बताया ‘अपूरणीय क्षति’

सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 07, 2025 06:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).