Delhi Shocker: नाबालिग लड़की की संदिग्ध हालत में मौत, यौन उत्पीड़न की आशंका
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नेहरू विहार इलाके में शनिवार को एक नाबालिग लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. पुलिस ने प्राथमिक चिकित्सकीय जांच के आधार पर यौन उत्पीड़न की आशंका जताई है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.
नयी दिल्ली, 8 जून : उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नेहरू विहार इलाके में शनिवार को एक नाबालिग लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. पुलिस ने प्राथमिक चिकित्सकीय जांच के आधार पर यौन उत्पीड़न की आशंका जताई है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, " दयालपुर पुलिस थाने में रात आठ बजकर 41 मिनट पर पीसीआर कॉल आई जिसके बाद नेहरू विहार की गली नंबर दो में एक टीम भेजी गई. टीम ने पाया कि लड़की के पिता उसे पहले ही जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले जा चुके हैं. अस्पताल में लड़की को मृत घोषित कर दिया गया." यह भी पढ़ें : Chirag Paswan Arrah Rally: आरा में होंगे चिराग पासवान, ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ नारे के साथ करेंगे नव-संकल्प महासभा का आगाज
अधिकारी ने बताया, “चिकित्सकों ने उसके चेहरे पर चोट के निशान पाए और यौन उत्पीड़न की आशंका जताई.” पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धारा छह के तहत मामला दर्ज किया है. अधिकारी ने बताया, “सबूत जुटाने और आरोपी की पहचान कर उसे पकड़ने के लिए कई टीमें गठित की गई हैं.”
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 08, 2025 10:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

