एजेंसी न्यूज
जरुरी जानकारी | जीएसटी रिटर्न में विलंब शुल्क को समाप्त करने पर चर्चा करेगी जीएसटी परिषद
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. माल एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद अगली बैठक में अगस्त 2017 से जनवरी 2020 की अवधि के लिये जीएसटी रिटर्न दाखिल नहीं करने पर लगने वाले विलंब शुल्क को माफ करने पर चर्चा करेगी।
देश की खबरें | मुंबई में कोविड-19 के मामले 40 हजार से अधिक हुए, ठाणे में पुलिसकर्मी की मौत
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई में सोमवार को कोविड-19 के 1413 नये मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की संख्या 40 हजार से अधिक हो गई। यह जानकारी बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने दी। वहीं ठाणे जिले में कोरोना वायरस से एक और पुलिसकर्मी की मौत हो गई।
देश की खबरें | बांग्लादेश के एक लड़के की तमिलनाडु में स्थानीय व्यक्ति की मदद से हुई दिल की सर्जरी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान तमिलनाडु में एक भारतीय की मदद से नौ साल के एक बांग्लादेशी लड़के को हृदय के सफल ऑपरेशन से एक नया जीवन मिला है। ओमान में इस बच्चे के एक रिश्तेदार से इस व्यक्ति की दोस्ती हुई थी।
देश की खबरें | झारखंड में मोबाइल सर्विस, कॉल सेंटर खुलेंगे, धार्मिक स्थल रहेंगे बंद
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड सरकार ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के संबंध में केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी दिशा निर्देश के आलोक में सोमवार को राज्य में मोबाइल फोन, इलेक्ट्रानिक्स, सहित अनेक क्षेत्रों को खोलने की मंजूरी दी लेकिन राज्य में धार्मिक स्थल, सैलून, मॉल बंद रहेंगे।
देश की खबरें | रेलवे ने 200 स्पेशल ट्रेनों की सेवा शुरू की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रेलवे ने सोमवार को देशभर में करीब 1.45 लाख यात्रियों के साथ 200 स्पेशल ट्रेनों की सेवाएं शुरू की। उनमें से करीब 60 फीसद ट्रेनें उत्तर भारत में शुरू हुईं।
जरुरी जानकारी | कोविड-19: मेकमायट्रिप ने की 350 कर्मचारियों की छंटनी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. यात्रा संबंधी ऑनलाइन सेवाएं देने वाली कंपनी मेकमायट्रिप ने कोरोना वायरस महामारी के कारण उत्पन्न मुश्किलों के मद्देनजर 350 कर्मचारियों की छंटनी की है।
जरुरी जानकारी | मूडीज़ ने भारत की रेटिंग घटाई, कहा 2020-21 में जीडीपी चार प्रतिशत घटेगी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रेटिंग एजेंसी मूडीज़ इनवेस्टर्स सर्विस ने सोमवार को भारत की सावरेन (राष्ट्रीय) क्रेडिट रेटिंग को पिछले दो दशक से भी अधिक समय में पहली बार ‘बीएए2’ से घटाकर ‘बीएए3’ कर दिया। एजेंसी ने कहा है कि नीति निर्माताओं के समक्ष आने वाले समय में निम्न आर्थिक वृद्धि, बिगड़ती वित्तीय स्थिति और वित्तीय क्षेत्र के दबाव जोखिम को कम करने की चुनौतियां खड़ी होंगी।
देश की खबरें | भाजपा की प्रस्तावित ‘वर्चुअल रैली’ को लेकर राजद, कांग्रेस ने हमला बोला
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजद और कांग्रेस ने आसन्न बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और फेसबुक लाइव के माध्यम केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की आगामी नौ जून को प्रस्तावित “वर्चुअल रैली” को लेकर भाजपा पर प्रहार किया है ।
देश की खबरें | उच्च शिक्षा की हर प्रक्रिया ऑनलाइन हो : मिश्र
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा है कि अब उच्च शिक्षा की हर प्रक्रिया का ऑनलाइन करना ही होगा।
देश की खबरें | हुड्डा ने हरियाणा सरकार पर निशाना साधा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सोमवार को कहा कि विपक्ष ने राज्य की भाजपा-जजपा सरकार को कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में पूरा समर्थन दिया लेकिन उसके "जनविरोधी" फैसलों को लेकर उसका विरोध करना पड़ा।
देश की खबरें | खड़गे ने सरकार पर कोविड-19 के बीच कृत्रिम आपदा पैदा करने के आरोप लगाए
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को केंद्र सरकार पर प्रहार करते हुए आरोप लगाया कि कोविड-19 महामारी के बीच वह कृत्रिम आपदा पैदा कर रही है। उन्होंने कई प्रवासी श्रमिकों की मौत के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया।
देश की खबरें | मॉनसून और चक्रवाती गतिविधियों की वजह से बारिश, तापमान में गिरावट
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मॉनसून की शुरुआत होने और अरब सागर में चक्रवाती गतिविधियों के कारण अनेक स्थानों में बारिश होने से सोमवार को देश के बड़े हिस्से में तापमान सामान्य से कम रहा।
देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोविड-19 के आंकड़े 70 हजार से अधिक, 76 और लोगों की मौत
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में सोमवार को कोविड-19 के 2,361 नये मामले सामने आए तथा 76 और लोगों की मौत हो गई जिससे कुल संक्रमितों की संख्या 70,013, जबकि मरने वालों की संख्या 2,362 हो गई है।
देश की खबरें | गुजरात में राज्यसभा की चार सीटों के लिए 19 जून को मतदान, पांच उम्मीदवार मैदान में
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात में राज्यसभा की चार सीटों के लिए 19 जून को मतदान होंगे। इस चुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी कांग्रेस के कुल पांच उम्मीदवार मैदान में हैं।
देश की खबरें | अदालत ने रोहिणी जेल से कोविड-19 रोगी के उपचार का ब्योरा मांगा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की एक अदालत ने रोहिणी जेल अधीक्षक को कोरोना वायरस से संक्रमित एक आरोपी के उपचार का ब्योरा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
देश की खबरें | फेसबुक और यूट्यूब को पतंजलि संबंधी एक वीडियो हटाने का उच्च न्यायालय ने दिये आदेश
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक और यूट्यूब को एक हिंदी समाचार चैनल द्वारा डाले गये उस वीडियो को हटाने या उस तक पहुंच पर रोक लगाने का निर्देश दिया जिसमें आरोप लगाया है कि पतंजलि आयुर्वेद ने देश के हितों के विरूद्ध लाल चंदन की लकड़ियां बेचीं।
देश की खबरें | चंडीगढ़ में मंगलवार से खुलेंगे सैलून
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्र शासित क्षेत्र चंडीगढ़ के प्रशासन ने लॉकडाउन के अगले चरण के लिए सोमवार को नये दिशा-निर्देश जारी कर सैलून खोलने की अनुमति दी ।
जरुरी जानकारी | कोरोना वायरस: मारुति सुजुकी, हुंदै समेत सभी वाहन कंपनियों की बिक्री मई में गिरी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के लिये देश भर में लागू लॉकडाउन की पाबंदियों में ढील और कंपनियों का सीमित परिचालन शुरू होने के बाद मई महीने के दौरान मारुति सुजुकी, हुंदै, महिंद्रा एंड महिंद्रा समेत सभी वाहन कंपनियों की बिक्री में बड़ी गिरावट दर्ज की गयी।
देश की खबरें | गुजरात: अहमदाबाद में कोविड-19 संक्रमण के 314 ने मामले सामने आए
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के अहमदाबाद जिले में 314 और लोगों के कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने के बाद संक्रमितों की संख्या सोमवार को 12,494 हो गई। साथ ही 22 रोगियों की मौत के बाद मृतकों की तादाद 864 पर पहुंच गई है।
विदेश की खबरें | पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में सिख डॉक्टर की कोरोना वायरस के संक्रमण से मौत
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक सिख डॉक्टर की सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमण की वजह से मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।