क्रिकेट

Vaibhav Sooryavanshi Out for 21: अच्छी शुरुआत के बाद 21 रन पर आउट हुए वैभव सूर्यवंशी, बड़ी पारी खेलने में रहे नाकाम

ट्राई नेशन ए वनडे सीरीज 2026 में श्रीलंका ए के खिलाफ मैच में इंडिया ए के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी 21 रन बनाकर आउट हो गए. उन्होंने एक बार फिर आक्रामक शुरुआत की लेकिन इसे बड़े स्कोर में नहीं बदल सके.

Vaibhav Sooryavanshi Out for 21: अच्छी शुरुआत के बाद 21 रन पर आउट हुए वैभव सूर्यवंशी, बड़ी पारी खेलने में रहे नाकाम
वैभव सूर्यवंशी (Photo Credit: X Formerly Twitter)

दांबुला के रंगिरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेली जा रही ट्राई नेशन ए वनडे सीरीज 2026 के एक महत्वपूर्ण मुकाबले में इंडिया ए के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी बड़ी पारी खेलने से चूक गए. श्रीलंका ए के खिलाफ मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंडिया ए की टीम को वैभव ने तेज शुरुआत दिलाई. हालांकि, वह अपनी इस शुरुआत को भुनाने में नाकाम रहे और 21 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 15, 2026 10:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).