देश की खबरें | खड़गे ने सरकार पर कोविड-19 के बीच कृत्रिम आपदा पैदा करने के आरोप लगाए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को केंद्र सरकार पर प्रहार करते हुए आरोप लगाया कि कोविड-19 महामारी के बीच वह कृत्रिम आपदा पैदा कर रही है। उन्होंने कई प्रवासी श्रमिकों की मौत के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया।

जियो

बेंगलुरू, एक जून कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को केंद्र सरकार पर प्रहार करते हुए आरोप लगाया कि कोविड-19 महामारी के बीच वह कृत्रिम आपदा पैदा कर रही है। उन्होंने कई प्रवासी श्रमिकों की मौत के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया।

खड़गे ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘आपको कृत्रिम आपदा के बारे में क्या कहना है? कोविड-19 प्राकृतिक आपदा है...।’’

यह भी पढ़े | जासूसी मामला: भारत सरकार के आदेश के बाद पकड़े गए जासूस अटारी बोर्डर से लौटे पाकिस्तान.

उन्होंने कहा, ‘‘यह पूरी दुनिया में है लेकिन आपकी (सरकार) आर्थिक स्थिति, आपकी नीतियों और आपकी गलतियों से करीब 560 लोगों की मौत हो चुकी है -- सड़कों पर चलते हुए, रेलगाड़ियों में, बिना भोजन-पानी के। इसके लिए कौन जिम्मेदार है?’’

उन्होंने कहा कि संगठित और असंगठित क्षेत्र के कामगार कष्ट में हैं और यही स्थिति किसानों और कृषि मजदूरों की भी है क्योंकि ग्राहकों की खरीद क्षमता कम होने से उनके कृषि उत्पादों को बाजार नहीं मिल रहा है।

यह भी पढ़े | यूपी: गौतमबुद्धनगर के गांव में एक पूरा परिवार कोरोना से संक्रमित पाया गया: 1 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने योजना बनाकर लॉकडाउन की घोषणा की होती तो प्रवासी श्रमिकों का संकट पैदा नहीं होता ।

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के हस्तक्षेप के बाद सरकार ने प्रवासी श्रमिकों के लिए रेलगाड़ियों की व्यवस्था की...।’’

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘उन्होंने बिना किसी योजना या विचार के लॉकडाउन घोषित कर दिया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जब संक्रमण कम थे तो लॉकडाउन घोषित किया गया। जब संक्रमण बढ़ गया और मौतें हो रही हैं तो वे लॉकडाउन खोल रहे हैं।’’

पूर्व रेल मंत्री खड़गे ने प्रवासी श्रमिकों की यात्रा में ‘‘गड़बड़ी’’ के लिए मंत्रालय को जिम्मेदार ठहराया।

उन्होंने कहा, ‘‘उन्हें (रेल मंत्री) श्रमिकों के मानवाधिकारों का उल्लंघन कर उनके अपमान की नैतिक जिम्मेदारी लेनी चाहिए और इस्तीफा दे देना चाहिए।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू