देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोविड-19 के आंकड़े 70 हजार से अधिक, 76 और लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में सोमवार को कोविड-19 के 2,361 नये मामले सामने आए तथा 76 और लोगों की मौत हो गई जिससे कुल संक्रमितों की संख्या 70,013, जबकि मरने वालों की संख्या 2,362 हो गई है।

जियो

मुंबई, एक जून महाराष्ट्र में सोमवार को कोविड-19 के 2,361 नये मामले सामने आए तथा 76 और लोगों की मौत हो गई जिससे कुल संक्रमितों की संख्या 70,013, जबकि मरने वालों की संख्या 2,362 हो गई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि आज अस्पतालों से 779 मरीजों को छुट्टी दी गई। इसके साथ ही अभी तक 30,108 लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं।

यह भी पढ़े | जासूसी मामला: भारत सरकार के आदेश के बाद पकड़े गए जासूस अटारी बोर्डर से लौटे पाकिस्तान.

विभाग ने बताया कि राज्य में 37,543 लोग उपचाराधीन हैं। अभी तक कुल चार लाख 71 हजार 473 नमूनों की जांच की गई है।

विभाग ने बताया, ‘‘महाराष्ट्र में हुई 76 लोगों की मौतों में 60 मौतें अकेले मुंबई महानगर क्षेत्र में हुई हैं। इनमें से भी 40 मौतें अकेले मुंबई शहर में हुई।

यह भी पढ़े | यूपी: गौतमबुद्धनगर के गांव में एक पूरा परिवार कोरोना से संक्रमित पाया गया: 1 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

महाराष्ट्र में अबतक 70,013 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं जिनमे से 41,099 मामले अकेले मुंबई से हैं। वहीं शहर में अबतक 1,319 लोगों ने कोविड-19 की वजह से अपनी जान गंवाई है।

मुंबई महानगर क्षेत्र में कुल संक्रमितों की संख्या 53,259 है जिनमें से 1,609 लोगों की मौत हो चुकी है।

विभाग के मुताबिक, मुंबई के बाद पुणे कोविड-19 से सबसे अधिक प्रभावित शहर है। यहां पर अब तक 7,020 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है और 316 लोगों की मौत हुई है। वहीं, औरंगाबाद में 1,507 लोग कोरोना पॉजिटिव हैं और 67 लोगों की मौत हुई है।

विभाग ने बताया कि सोलापुर में कोविड-19 के 880 मामले सामने आए हैं जिनमें से 67 लोगों की मौत हुई है। नासिक जिले के मालेगांव में अब तक 761 मामले सामने आए हैं और 58 लोगों की मौत हुई है।

विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, नागपुर में कोविड-19 के 557 मरीज मिले हैं जिनमें से 11 की मौत हुई है। वहीं अकोला शहर में 559 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं और 23 लोगों की मौत हुई है।

विभाग के मुताबिक महाराष्ट्र में इस समय 3,294 स्थानों को निषिद्ध क्षेत्र के रूप में चिह्नित किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू